भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में रोहित शर्मा सबसे ज़्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड नाम दर्ज है। पूर्व कप्तान रोहित अब तक 159 T20Is खेल चुके हैं। इस फॉर्मेट में लगातार फिटनेस और फॉर्म को बनाए रखना काफी ज़रूरी होता है। हिटमैन ने साल 2007 में T20I में डेब्यू किया था। इस आर्टिकल में हम आपको टीम इंडिया की ओर से सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ियों के लिस्ट के बारे में बताएंगे।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

1. रोहित शर्मा

भारत टीम के लिए टी20 वर्ल्ड कप के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए इस फॉर्मेट में अब तक सबसे ज़्यादा मैच खेले हैं। फिलहाल रोहित सबसे ज़्यादा T20Is मैच खेलने वाले क्रिकेटरों की लिस्ट में दुनिया में दूसरे नंबर पर हैं। रोहित ने साल 2024 में टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने अपने करियर में 159 मैच खेले हैं। इस दौरान 32.05 की औसत से 4231 रन बनाए हैं, जिसमें 5 शतक और 32 अर्धशतक शामिल हैं।

2. हार्दिक पंड्या

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत के बेहतरीन ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या का नाम शामिल है। हार्दिक, कोहली को पीछे छोड़ने के बाद भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वालों में नंबर-2 बन गए हैं। हार्दिक ने अब तक 128 मैचों में 28.18 की औसत से 2029 रन बनाए हैं, जिसमें 7 फिफ्टी भी शामिल हैं। इस फॉर्मेट में उन्होंने 105 विकेट भी चटकाए हैं, जिसमें उनका औसत 26.54 रहा है।

3. विराट कोहली

इस लिस्ट में भारत के लिए सबसे ज़्यादा मैच खेलने वालों में तीसरे नंबर पर विराट कोहली का नाम मौजूद है। विराट अब तक टीम इंडिया के लिए कुल 125 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 48.69 की औसत से 4188 रन बनाए हैं। उन्होंने एक शतक बनाया है और 38 अर्धशतक टी20 इंटरनेशनल करियर में लगाए हैं। किंग कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से रिटायरमेंट ले लिया था।

4. सूर्यकुमार यादव

भारत के लिए सबसे ज़्यादा टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान सूर्यकुमार यादव का नाम चौथे नंबर पर है। अब तक उन्होंने 103 मैच खेले हैं। न्यूज़ीलैंड के खिलाफ खेली जा रही टी20 सीरीज़ के पहले मैच में सूर्या ने 100 मैचों का रिकॉर्ड पूरा किया था। इस दौरान सूर्या ने 36.27 की औसत से 2967 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 23 अर्धशतक शामिल हैं।

5. महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय टीम को पहला टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में पाँचवें नंबर पर है। भारत के लिए धोनी 98 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। विकेटकीपर के रूप में उन्होंने 57 कैच और 34 स्टंपिंग की हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version