Highest totals For ICC Men’s T20 World Cup: टी20 क्रिकेट का उत्साह हमेशा से ही दर्शकों को आकर्षित करता रहा है। इस प्रारूप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें कम समय में बड़ी संख्या में रन बनाए जा सकते हैं। ICC मेंस T20 वर्ल्ड कप में कई टीमों ने रिकॉर्ड्स तोड़े और शानदार स्कोर हासिल किए हैं। इस लेख में हम उन मैचों और टीमों पर नजर डालेंगे जिन्होंने T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक सबसे ऊँचे स्कोर दर्ज किए हैं।

ये वो टीम्स हैं जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में सबसे आधिक रन बनाया है

7. भारत- 210/2 बनाम अफगानिस्तान (3 नवंबर 2021)

2021 में अबू धाबी में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 210/2 रन बनाए और T20 वर्ल्ड कप में अपनी बल्लेबाजी की ताकत दिखा दी। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों की संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी ने मैच को आसानी से भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

6. दक्षिण अफ्रीका- 211/5 बनाम स्कॉटलैंड (7 जून 2009)

2009 में, दक्षिण अफ्रीका ने द ओवल में स्कॉटलैंड के खिलाफ 211/5 रन बनाए और अपनी बल्लेबाजी क्षमता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मैच में उनका रन रेट 10.55 रहा और यह स्कोर टीम को जीत दिलाने में सफल रहा।

5. वेस्ट इंडीज- 218/5 बनाम अफगानिस्तान (17 जून 2024)

हाल ही में, 2024 में वेस्ट इंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ 218/5 रन बनाए और दर्शकों को रोमांचित कर दिया। यह मुकाबला ग्रोस इसलेट में खेला गया और वेस्ट इंडीज ने शानदार जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन ने फिर से दिखा दिया कि वेस्ट इंडीज की बल्लेबाजी शक्ति आज भी किसी से कम नहीं है।

4. भारत- 218/4 बनाम इंग्लैंड (19 सितंबर 2007)

2007 के T20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। 19 सितंबर 2007 को डर्बन में खेले गए इस मैच में भारत ने 218/4 रन बनाए और इसे जीत में बदल दिया। इस दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने बेहतरीन तकनीक और आक्रामक खेल का शानदार प्रदर्शन किया।

3. दक्षिण अफ्रीका- 229/4 बनाम इंग्लैंड (18 मार्च 2016)

उसी दिन दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ जबरदस्त जवाबी प्रयास किया और 229/4 रन बनाए। उनका रन रेट 11.45 रहा। हालांकि यह मैच दक्षिण अफ्रीका के पक्ष में नहीं गया, फिर भी उनका यह स्कोर T20 वर्ल्ड कप के इतिहास में उच्चतम स्कोर की सूची में शामिल हो गया।

2. इंग्लैंड- 230/8 बनाम दक्षिण अफ्रीका (18 मार्च 2016)

18 मार्च 2016 को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 230/8 रन बनाए, जिससे दर्शक चकित रह गए। इस दौरान इंग्लैंड का रन रेट 11.69 था। यह प्रदर्शन इंग्लैंड के लिए बेहद यादगार साबित हुआ और इसने दिखा दिया कि T20 क्रिकेट में उनकी टीम भी कितनी मजबूत और खतरनाक हो सकती है।

1. श्रीलंका- 260/6 बनाम केन्या (14 सितंबर 2007)

ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप के पहले संस्करण में ही श्रीलंका ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। 14 सितंबर 2007 को जोहान्सबर्ग में खेले गए इस मैच में श्रीलंका ने केन्या के खिलाफ 20 ओवर में 260/6 रन बनाए। उनका रन रेट इस मैच में 13.00 का रहा। इस शानदार स्कोर ने उन्हें आसान जीत दिलाई और दर्शकों को एक यादगार और धमाकेदार बल्लेबाजी देखने को मिली।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version