Thursday, June 18

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने एक बार फिर युवा खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाते हुए भविष्य की ओर कदम बढ़ाया है। पाकिस्तान के खिलाफ रावलपिंडी में खेले गए पहले वनडे में 19 साल के बल्लेबाज ओलिवर पीक को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने का मौका मिला। इस डेब्यू के साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट इतिहास में एक खास उपलब्धि भी हासिल कर ली है।

क्रेग मैकडरमॉट का रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त

ओलिवर पीक ने 19 साल और 261 दिन की उम्र में वनडे क्रिकेट में डेब्यू किया। इसके साथ ही वह ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए वनडे में सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाले बल्लेबाज बन गए।

उन्होंने इस रिकॉर्ड में ऑस्ट्रेलिया के क्रेग मैकडरमॉट को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 19 साल और 267 दिन की उम्र में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। अब पीक ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे खेलने वाले चौथे सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं।

ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे कम उम्र में ODI डेब्यू करने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

  • 18 साल 164 दिन – पैट कमिंस (2011)
  • 19 साल 165 दिन – जोश हेज़लवुड (2010)
  • 19 साल 260 दिन – रे ब्राइट (1974)
  • 19 साल 261 दिन – ओलिवर पीक (2026)
  • 19 साल 267 दिन – क्रेग मैकडरमॉट (1985)

कप्तान इंग्लिस ने ओलिवर पीक लेकर दिया खास बयान

मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जोश इंग्लिस ने ओलिवर पीक के प्लेइंग XI में में शामिल होने की जानकारी दी। ओलिवर पीक को लेकर इंग्लिस ने कहा कि, “पीक के लिए यह बेहद रोमांचक पल है। पिछले कुछ वर्षों में उसने जिस तरह का प्रदर्शन किया है, वह इस मौके का पूरी तरह हकदार है। टीम के साथ जुड़ने के बाद उसने सभी को प्रभावित किया है।”

अंडर-19 टीम टीम में भी जलवा बिखेर चुके हैं ओलिवर पीक

ओलिवर पीक को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। वह ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के कप्तान रह चुके हैं साथ ही अंडर-19 वर्ल्ड कप में भी उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा उन्होंने शेफील्ड शील्ड और बिग बैश लीग में भी प्रभावशाली खेल दिखाया है।

इस साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उनका शानदार शतक काफी चर्चा में था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया वह मैच जीत नहीं पाया, लेकिन पीक ने अपनी बल्लेबाजी से साफ कर दिया कि वह बड़े लेवल पर भी अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version