Saturday, March 21

अंडर 19 वर्ल्ड कप ऐसा टूर्नामेंट है जहाँ खिलाड़ियों को वर्ल्ड लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। अब टूर्नामेंट ख़त्म होने वाला है और सिर्फ 3 मुकाबले ही बचे हुए हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में 4 टीमें अपनी जगह बना चुकी हैं जो खिताब के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगी। तो चलिए जानते हैं कि अब इस टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच कब और कहाँ खेला जाना है।

3 फरवरी को इंग्लैंड अंडर 19 और ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 खेलेंगे पहला सेमीफाइनल

Under 19 World Cup 2026 Semi Final Matches Schedule
Under 19 World Cup 2026 Semi Final Matches Schedule

अंडर 19 वर्ल्ड कप के लिए भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफ़ग़ानिस्तान की टीम ने क्वालीफाई किया है। यह पहला मौका है जब अफ़ग़ानी टीम इस टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुँचने में सफल रही है।

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 का मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी इंग्लैंड अंडर 19 के खिलाफ होना है। यह मैच ज़िम्बाब्वे के बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। इसमें टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 और मैच 1:00 बजे शुरू होगा।

अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 से होगा इंडिया अंडर 19 का सामना

वहीं इस टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडिया अंडर 19 और अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 के बीच खेला जाना है। यह मुकाबला ज़िम्बाब्वे के हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाना है। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1:00 बजे शुरू होगा।

ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 इस टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन है और उनकी निगाह एक बार फिर से अपने खिताब को डिफेंड करने पर होगी। वो अब तक सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुँची है जबकि इंग्लैंड अंडर 19 भी अविजित है। दोनों टीमें काफ़ी शानदार फॉर्म में चल रही हैं और वो यह मुकाबला जीतकर फाइनल में पहुँचना चाहेंगी।

अफ़ग़ानिस्तान और इंडिया की निगाह फाइनल पर

इंडिया अंडर 19 और अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 के बीच मुकाबला 4 फरवरी को खेला जाएगा। एक तरफ भारतीय टीम अविजित सेमीफाइनल में पहुँची है तो वहीं दूसरी तरफ अफ़ग़ान टीम को सिर्फ एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

हालाँकि टीम इंडिया को कई मुकाबलों में कड़ी टक्कर मिली है लेकिन उसके बाद भी उन्होंने आसानी से मैच जीत लिया है। अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19 इंडिया को हराकर पहली बार किसी अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुँचना चाहेगी।

सेमीफाइनल का शेड्यूल

1st सेमीफाइनल: 3 फरवरी, ऑस्ट्रेलिया अंडर 19 बनाम इंग्लैंड अंडर 19, क्वींस स्पोर्ट्स क्लब, बुलावायो

2nd सेमीफाइनल:  4 फरवरी, इंडिया अंडर 19 बनाम अफ़ग़ानिस्तान अंडर 19, हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version