Friday, February 13

आज आईपीएल 2024 के 17वें सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच 30वां मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि ये मुकाबला एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस सीजन में बेंगलुरु की टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। इसके पीछे का कारण विराट कोहली के अलावा किसी भी बल्लेबाज के बल्ले से रन ना निकलना है। बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और थोड़ा बहुत  कप्तान फाफ डू प्लेसिस के अलावा कोई भी बल्लेबाज रन नहीं बना पा रहा है। इसके अलावा टीम के सबसे ताबड़तोड़ बल्लेबाज व स्पिन गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल भी चोटिल हो गए थे। ये भी उनकी टीम के लिए एक बड़ा झटका था। मैक्सवेल की चोट के लिए अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

मैक्सवेल की चोट पर आया ये अपडेट

गौरतलब है कि ग्लेन मैक्सवेल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अंगूठे में चोट लग गई थी। इसके बाद उनके कुछ स्कैन भी हुए। इस बात की पुष्टि बेंगलुरु की टीम के निदेशक मो बोबट ने की थी। अब बोबट ने ग्लेन मैक्सवेल की चोट पर एक और बड़ा अपडेट दिया है। आरसीबी की टीम के निदेशक ने कहा है कि वह (ग्लेन मैक्सवेल) फिलहाल ठीक हैं। इसलिए, चोट की कोई चिंता नहीं है। इस बयान के सामने आने के बाद माना जा रहा है कि आगामी मैचों में मैक्सवेल आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

बोबट ने कही ये अहम बात

इसके अलावा बोबट ने मैच से पहले प्री-मैच कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैक्सी के कुछ स्कैन हुए हैं और वह फिलहाल के लिए ठीक हैं। इसलिए कोई चिंता की बात नहीं है। वह आज के प्रैक्टिस मैच में अभ्यास कर रहे हैं। इसके अलावा अब वो बेहतर महसूस कर रहे हैं। बता दें कि मैक्सवेल के लिए ये सीजन कुछ खास नहीं रहा है। उन्होंने अब तक खेली गई छह पारियों में 5.33 की औसत के केवल 32 रन बनाए हैं। इस दौरान वो तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं।

ये भी पढ़ें: रोहित ने विराट के सामने रखी ये नई चुनौती

Share.

साल 2020 से स्पोर्ट्स पत्रकारिता में एक सिपाही के तौर पर कार्यरत हूं। प्रत्येक खेल में उसके सभी पहलुओं के धागे खोलकर आपके सामने रखने की कोशिश करूंगा। विराट व रोहित का बल्ला धोखा दे सकता है, लेकिन आपको यहां खबरों की विश्वसनियता पर कभी धोखा नहीं मिलेगा। बचपन से ही क्रिकेट के साथ-साथ अन्य खेलों में खास दिलचस्पी होने के कारण इसके बारे में लिखना बेहद पसंद है।

Leave A Reply

Exit mobile version