Usman Khawaja: श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच इस समय गाले में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है। इस मुकाबले के पहले ही दिन ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए कप्तान स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने शतक जड़ दिया है। जिसके चलते हुए पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम काफी मजबूत स्थिति में पहुंच गई है।

श्रीलंका क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया क्रिके टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज से गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस पहले टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इसके चलते हुए पहले बल्लेबाजी करने का उनका यह फैसला सही भी साबित हुआ।

गाले टेस्ट मैच के पहले दिन ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपने 2 विकेट के नुकसान पर 330 रन बना लिए हैं। इस मुकाबले के पहले दिन ऑस्ट्रेलिया की टीम के लिए स्टीव स्मिथ और उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने शानदार शतक लगाए हैं। इस समय ख्वाजा (Usman Khawaja) 147 रन और स्मिथ 104 रन बनाकर नाबाद हैं। इस बीच ख्वाजा ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।
WTC में पूरे किए तीन हजार रन :-
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियशिप में खेलते हुए अपने 3000 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वहीं इस मामले में वह (Usman Khawaja) छठें बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने अपने 3000 रन पूरे किए हैं। इस दौरान अब उन्होंने बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है।

इस वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट के नाम है। क्यूंकि उन्होंने WTC में अब तक पांच हजार से ज्यादा रन बना लिए हैं। इस मामले में अभी इनके आसपास भी कोई नहीं है। वहीं अभी इस चैंपियनशिप में 3000 हजार रन बनाने वाले भी सिर्फ 6 ही बल्लेबाज हुए हैं।
Usman Khawaja ने बाबर आजम को पछाड़ा :-
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज व पूर्व कप्तान बाबर आजम ने 36 मैचों में बल्लेबाजी करते हुए 2998 रन बनाए हैं। इस समय वह अपने 3 हजार रन से सिर्फ 2 रन ही पीछे हैं।

इसके अलावा आज के मुकाबले में खेलते हुए सबसे पहले ऑस्ट्रेलिया के इस सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने पहले तो रनों के मामले में बाबर आजम को पीछे छोड़ा। फिर इसके तुरंत बाद उन्होंने (Usman Khawaja) अपने तीन हजार रन भी पूरे कर लिए। वहीं इस WTC में उस्मान ख्वाजा अभी तक 38 मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत करीब 47 का है।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








