IPL 2025: आगामी आईपीएल 2025 के सीजन से पहले (IPL 2025) राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी को लांच कर दिया है। उन्होंने अपनी इस जर्सी में पुराने खिलाड़ियों को भी याद किया है। इसके अलावा उनकी इस नई जर्सी में टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी दिखाई देने वाले हैं। अभी इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (IPL 2025) की शुरुआत होने में कुछ ही समय शेष बचा हुआ है। इसके लिए सभी टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
इससे पहले ही अब राजस्थान रॉयल्स ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है। इसके चलते हुए राजस्थान रॉयल्स ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। इसके लिए उन्होंने अपनी नई जर्सी को लॉन्च कर दिया है। वहीं उन्होंने (IPL 2025) इस जर्सी में बहुत कुछ बदलाव नहीं किया है। इस बीच फ्रेंचाइजी का कहना है कि उनकी नई जर्सी में राजस्थान के कण-कण के इतिहास की झलक देखने को मिलने वाली है।
IPL 2025 राजस्थान रॉयल्स ने किया वीडियो लॉन्च :-
Designed in Rajasthan, For Rajasthan. The Pink of 2025 is here. 🔥💗 pic.twitter.com/1yADw3zcqY
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) January 29, 2025
इस बार राजस्थान रॉयल्स ने अपनी जर्सी लॉन्च (IPL 2025) का एक वीडियो शेयर किया है। इस शेयर किए गए वीडियो में टीम के नए हेड कोच राहुल द्रविड़ भी नई जर्सी में दिखाई दे रहे हैं। उनके अलावा टीम ने अपने पुराने खिलाड़ी शेन वॉर्न, शेन वॉटसन, स्टीव स्मिथ, जोस बटलर और रविचंद्रन अश्विन का भी नाम अपनी नई जर्सी के लॉन्च वीडियो में दिखाया है।
वहीं इस बीच (IPL 2025) सोशल मीडिया पर राजस्थान रॉयल्स का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो के डालने के बाद से ही सोशल मीडिया यूजर्स लगातार इस पर कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
दूसरा खिताब जीतने पर होगी राजस्थान रॉयल्स की नजर :-
आईपीएल 2024 के पिछले सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन काफी शानदर रहा था। उस सीजन में भी इस टीम के कप्तान संजू सैमसन ही थे। तब अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भी वह खिताब जीतने में नाकाम रही थी। वहीं आगामी आईपीएल 2025 (IPL 2025) के सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम की नजर अपने दूसरे खिताब को जीतने पर भी लगी हुई है।
इससे पहले हम आपको बता देना चाहते हैं कि राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2008 का खिताब जीतकर अपने नाम किया था। वहीं यह इस लीग का पहला सीजन भी था। उस समय इस टीम के कप्तान ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज शेन वॉर्न थे। उनकी कप्तानी में ही इस टीम ने पहला खिताब जीता था। लेकिन इसके बाद से ही यह टीम इसका कोई भी खिताब नहीं जीत पाई है।
IPL 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड :-
संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, वानिंदु हसरंगा, आकाश मढवाल, कुमार कार्तिकेय, नीतीश राणा, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, युद्धवीर चरक, फज़लहक फारूकी, क्वेना मफाका, अशोक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी.
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।