Thursday, March 5

भारतीय क्रिकेट हमेशा से ही युवा प्ल्येर्स के लिए सपनों का मंच रहा है। इंडिया में हर साल क्रिकेट की दुनिया में कई नए नाम सामने आते हैं, जो अपनी मेहनत और काबिलियत से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लेते हैं। इन्हीं  सितारों में से एक नाम वैभव सुर्यवंशी का भी है, जो तेज़ी से क्रिकेट जगत में अपनी पहचान बना रहे

वैभव सूर्यवंशी की जीवनी

बिहार के ताजपुर में वैभव सूर्यवंशी का जन्म 27 मार्च 2011 को हुआ था,  14 वर्षीय क्रिकेटर हैं, जिन्होंने चार साल की उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था, जब बच्चे सिर्फ बोलना और चलना सीखते हैं। उस उम्र में ही उनमे क्रिकेट खेलने का जज्बा बचपन से ही था . इसके बाद, नौ साल की उम्र से ही बिहार के समस्तीपुर शहर में मौजूद एक क्रिकेट अकादमी में क्रिकेट शिखने से पहले, वैभव ने शुरुआत में अपने पिता से कोचिंग ली। वैभव ने 12 साल की उम्र में बिहार की अंडर-19 टीम के लिए वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेली थी। उन्होंने जनवरी 2024 में बिहार के लिए मुंबई के खिलाफ़ अपना प्रथम श्रेणी डेब्यू किया, जब उनकी उम्र सिर्फ़ 12 साल और 284 दिन थी। वह लिस्ट ए क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के भारतीय और आईपीएल में खेलने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने वाले सबसे युवा क्रिकेटर और कुल मिलाकर चौथे सबसे युवा क्रिकेटर बने।

संघर्ष और कठिनाइयाँ

Vaibhav Suryavanshi

पूर्व में भी बहत से ऐसे खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने ने दृढ निश्चय के बल पर उन्होंने विश्व क्रिकेट में अपनी पहचान कायम की है. वैभव के करीयर का सफर आसान नहीं रहा। शुरुआती दिनों में संसाधनों की कमी, अभ्यास के लिए सही  मैदान न  मिलना और पैसे की कमी उनके सामने दीवार बनकर खड़ी हुईं। जिसके लिए उनके पिता को जमीन तक बेचनीपड़ी, लेकिन इन सारी कठिनयों के बाद भी उनका आत्मविश्वास और परिवार का हर परिस्तिथि में उनके साथ खड़ा रहना, उन्हें आगे बढ़ने के लिए हमेशा प्रेरित करता रहा।

क्रिकेट करियर की उड़ान

स्थानीय टूर्नामेंट्स में शानदार प्रदर्शन और अपने खेल के शैली में खेल में निरंतर सुधार करते रहना ही वैभव को और अलग करता है उनकी बल्लेबाजी और गेंदबाजी की तकनीक ने चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित और आकर्षित किया। कुछ समय के बाद धीरे- धीरे उन्हें राज्य स्तरीय मैचों में जगह मिली। वैभव का बेबाक खेल अंदाज़ और दबाव में संयम बनाए रखने की क्षमता उन्हें अन्य खिलाड़ियों से खास बनाती है

वैभव के क्रिकेट करियर की शरूआत

  • 2023 में, उन्होंने इंडिया बी अंडर-19 टीम का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें चतुष्कोणीय श्रृंखला में छह पारियों में दो अर्धशतकों के साथ 177 रन बनाए
  • सितंबर 2024 में ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत अंडर-19 के लिए पदार्पण किया।
  • अपने अंडर-19 टेस्ट डेब्यू पर भारत के लिए सबसे तेज शतक वैभव  ने 58 गेंदों में मारी, जिस मैच में उन्होंने  104 रन बनाए।
  • सूर्यवंशी ने अंडर-19 टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दूसरा सबसे तेज शतक था।
  • 2024 एसीसी अंडर-19 एशिया कप में, उन्होंने UAE अंडर-19 के खिलाफ 46 गेंदों पर 76 रन बनाए।
  • इसके अलावा 2024 एसीसी अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में श्रीलंका के खिलाफ 36 गेंदों पर 67 रन बनाए
  • 2025 में ऑक्शन के दौरान कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी है वैभव सूर्यवंशी। यह राजस्थान रॉयल्स टीम थी जिसने उन पर भरोसा किया और उन्हें 1.1 करोड़ रुपये में खरीदा ।
  • 2024 मे वह 13 साल की उम्र में राजस्थान के खिलाफ बिहार के लिए करते हुए सबसे कम उम्र के टी20 क्रिकेटर बने।
  • वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में जयपुर में गुजरात टाइटन्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के लिए 38 गेंदों पर 101 रन बनाए। इनका शतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक माना जाता है
  • रणजी ट्रॉफी में जब उनका डेब्यू हुआ तब वो आधुनिक युग के सबसे युवा खिलाड़ी थे, इनके पहले यह रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम था

वैभव सूर्यवंशी के मुताबिक  “क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं, बल्कि अनुशासन और आत्मविश्वास की पहचान है।” वे युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करते हैं और उनका मानना है कि मेहनत के बलपर अपने पर सपने को साकार किया जा सकता है।

 

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version