Sunday, February 1

मलेशिया क्रिकेट टीम के अहम खिलाड़ी Virandeep Singh Jagjit Singh को आज दुनिया भर में एक भरोसेमंद ऑल-राउंडर के रूप में पहचाना जाता है।  कम उम्र में ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई शानदार प्रदर्शन कर अपनी अलग पहचान बनाई। वह दाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं और बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड बेहद दमदार है। इस बार के आईपीएल ऑक्शन]में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

Virandeep Singh की व्यक्तिगत जानकारी

पूरा नाम: वीरनदीप सिंह

जन्म: 23 मार्च 1999 (मलेशिया )

उम्र: 26 वर्ष

बैटिंग स्टाइल: लेफ्ट -हैंड बैट

बॉलिंग स्टाइल: स्लो लेफ्ट -आर्म ऑर्थोडॉक्स

भूमिका: ऑलराउंडर

टीमें: मलेशिया, मलेशिया अंडर-19 टीम, शारजाह वॉरियर्स और सरे जगुआर्स

शुरुआती करियर और आगे की प्रगति

Virandeep ने अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 24 जून 2019 को थाईलैंड के खिलाफ की। उनकी शुरुआत भले धीमी रही हो, लेकिन उन्होंने बहुत जल्द खुद को टीम का भरोसेमंद खिलाड़ी साबित कर दिया। समय के साथ उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और मैदान पर निर्णय लेने की क्षमता में लगातार सुधार हुआ। इसी वजह से वह मलेशियाई टीम के मुख्य खिलाड़ियों में शामिल हो गए और टीम के लिए कई बार मैच जीतने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रिकॉर्ड्स और बड़ी उपलब्धियाँ

Virandeep के नाम टी20 क्रिकेट में कई ऐतिहासिक उपलब्धियाँ दर्ज हैं:

वह टी20I में 3000 रन और 100 विकेट तक पहुंचने वाले पहले मलेशियाई खिलाड़ी हैं। सिर्फ 98 पारियों में 3000 रन का आंकड़ा पार करना उनकी लगातार प्रदर्शन करने की क्षमता दिखाता है। उन्हें अब तक T20Is सबसे अधिक 22 बार Player of the Match अवॉर्ड मिला है, जिससे पता चलता है कि उनका योगदान मैच जीतने में कितना महत्वपूर्ण होता है। जनवरी 2024 में उन्होंने मलेशिया की कप्तानी संभाली और टी20I में सबसे कम उम्र के कप्तानों में शामिल हुए। इन उपलब्धियों से साफ है कि Virandeep सिर्फ एक ऑल-राउंडर नहीं बल्कि आधुनिक क्रिकेट के चमकते सितारों में से एक हैं।

बैटिंग करियर

फ़ॉर्मेट मैच पारी नॉट आउट रन उच्चतम स्कोर औसत गेंदें स्ट्राइक रेट शतक अर्ध शतक चौके छक्के
T20 109 101 19 3115 116 37.87 2457 126.78 1 22 265 128
लिस्ट A 16 16 1 418 73 27.86 751 55.65 0 3 34 3

बॉलिंग करियर 

फ़ॉर्मेट मैच पारी गेंदें ओवर रन विकेट सर्वश्रेष्ठ पारी सर्वश्रेष्ठ मैच इकॉनमी औसत स्ट्राइक रेट 4 विकेट 5 विकेट 10 विकेट
T20 106 84 1533 255.3 1446 102 4 4 5.65 14.17 15 4 0 0
लिस्ट A 16 11 354 59 293 4 1 1 4.96 73.25 88.5 0 0 0

फ्रेंचाइजी क्रिकेट और IPL 2026 का सफर

Virandeep अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुके हैं। उन्होंने Sharjah Warriors (ILT20), Surrey Jaguars (GT20 Canada) और नेपाल की Chitwan Tigers जैसी टीमों के लिए खेला। उनके प्रदर्शन ने आईपीएल टीमों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा है। IPL 2026 ऑक्शन में वे नामांकन करने वाले पहले Associate राष्ट्र के खिलाड़ी हैं। 30 लाख रुपये की बेस प्राइस के साथ वे कई फ्रेंचाइजी के लिए एक दिलचस्प विकल्प बन चुके हैं।

खेल की शैली और मैदान पर प्रभाव

Virandeep की बल्लेबाजी की खासियत संतुलित तकनीक, शॉट चयन और कठिन परिस्थितियों में टिककर रन बनाना। तेज गति से स्कोर बढ़ाने की उनकी क्षमता टीम के लिए कई मौकों पर फायदेमंद रही है। उनकी कप्तानी भी काफी शांत और समझदार मानी जाती है। उनके नेतृत्व ने मलेशियाई टीम में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास भरा है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं एक हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग, ब्लॉगिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में फीचर राइटिंग और स्पोर्ट्स कंटेंट क्रिएशन और गेमिंग कंटेंट क्रिएशन पर कार्यरत हूं। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ मैं वर्डप्रेस वेबसाइट पर ऑन-पेज और ऑफ-पेज SEO, ग्राफिक डिजाइन (कैनवा), और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में भी कुशल हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version