Tuesday, March 10

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए पहले वनडे के दौरान एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वहीं बड़ौदा के BCA स्टेडियम में अपनी पारी के दौरान विराट कोहली ने 25वां रन बनाते ही अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में 28,000 रन पूरे कर लिए हैं। इसके अलावा वह इस आंकड़े को छूने वाले भारत के दूसरे और विश्व के कुल तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इसके चलते हुए कोहली ने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ते हुए सबसे तेज 28,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए हैं।

खास सूची में शामिल हुए कोहली :-

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने 557 मैचों की 624 पारियों में खेलते हुए 28,000 रन पूरे किए हैं। वहीं उनसे पहले यह कारनामा सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा ने किया हुआ है। इसके चलते हुए सचिन ने 644 पारियों में खेलते हुए 28,000 रन पूरे किए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli

जबकि कुमार संगाकारा ने 666वीं पारी में खेलते हुए अपने 28,000 रन पूरे किए थे। वहीं इस बीच अब हम आपको बता देना चाहते हैं कि तेंदुलकर ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 34,357 रन बनाए हैं। जबकि श्रीलंका के क्रिकेटर संगाकारा ने 28,016 रन बनाए थे। जबकि सचिन और कोहली के अलावा किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन भी नहीं बनाए हैं।

ऐसा रहा है कोहली का टेस्ट करियर :-

इसके अलावा विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट ही खेलते हैं। जबकि उन्होंने अपने टेस्ट करियर में 123 मैचों की 210 पारियों में खेलते हुए 46.85 की बल्लेबाजी औसत के साथ 9,230 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान उन्होंने टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 254 रन का बनाया है।

Virat Kohli
Virat Kohli

वहीं इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से अभी तक 30 शतक और 31 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में कोहली ने अपना पहला टेस्ट वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। वहीं भारत में उनसे ज्यादा टेस्ट रन केवल सचिन तेंदुलकर (15,921), राहुल द्रविड़ (13,265) और सुनील गावस्कर (10,122) ने बनाए हैं।

कोहली का वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर :-

विराट कोहली ने अभी तक 309 वनडे मैचों में 58 से ज्यादा की बल्लेबाजी औसत से 14,500 से अधिक रन बनाए हैं। जबकि इस मैच में उनके बल्ले से 53 शतक और 76 अर्धशतक भी आए हैं। इसके अलावा इस फॉर्मेट में वह अभी तक दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Virat Kohli
Virat Kohli

क्यूंकि इस फॉर्मेट में उनसे ज्यादा (18,426) रन केवल सचिन तेंदुलकर के नाम पर हैं। दूसरी तरफ कोहली ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में अभी तक 125 मैचों में 4,188 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था।

विराट कोहली ने हासिल की ये उपलब्धि :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अभी तक टीम इंडिया के लिए 309 वनडे मैच खेल लिए हैं। जबकि सौरव गांगुली ने भारत के लिए 308 वनडे मैच खेले थे। वहीं इस मामले में उसने आगे केवल तेंदुलकर (463), महेंद्र सिंह धोनी (347), द्रविड़ (340) और मोहम्मद अजहरुद्दीन (334) का नाम ही आता हैं। जबकि इन भारतीय दिग्गज बल्लेबाजों के अलावा युवराज सिंह(301) एकमात्र ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने भारतीय टीम के लिए वनडे में 300 से ज्यादा मैच खेले थे। वहीं विराट कोहली के अलावा अब इन सभी खिलाड़ियों ने संन्यास ले लिया है।

संगाकारा से आगे निकले विराट कोहली :-

Virat Kohli
Virat Kohli

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28,016 से ज्याादा रन हो गए हैं। इसके चलते हुए अब वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। इसके चलते हुए अब विराट कोहली ने कुमार संगाकारा को पीछे छोड़ दिया है। क्यूंकि उन्होंने 666 पारियों में खेलते हुए 28,016 रन बनाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version