Friday, February 13

Virat Kohli Kaun Sa Paani Pite Hain: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को क्रिकेट का किंग कहा जाता है। मैदान पर उनकी बल्लेबाजी जितनी शानदार है, उतनी ही सख्ती से वह अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देते हैं। विराट हर हफ्ते 5 दिन करीब 2 से 4 घंटे वर्कआउट करते हैं, जिसमें कार्डियो, वेट्स और हाई-इंटेंसिटी ट्रेनिंग शामिल होती है। ऐसे में फिट रहने के लिए उनके लिए हाइड्रेशन बेहद जरूरी हो जाता है।

काफी समय से यह चर्चा थी कि विराट कोहली खनिज तत्वों से भरपूर ब्लैक वॉटर पीते हैं, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक यह सच नहीं है। तो आइए जानते हैं कि विराट कोहली कौन सा पानी पीते हैं? इस पानी की कीमत कितनी है और इसमें क्या ख़ास है।

विराट कोहली कौन सा पानी पीते हैं? | Virat Kohli Kaun Sa Paani Pite Hain?

विराट कोहली और उनकी पत्नी व बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा Evian Natural Spring Water पीते हैं। यह पानी फ्रांस के Évian-les-Bains क्षेत्र से आता है, जो लेक जेनेवा के पास स्थित है।

Evian Natural Spring Water क्यों है खास?

Evian Natural Spring Water ग्लेशियर की रेत की परतों से गुजरकर प्राकृतिक रूप से फ़िल्टर होता है। इसमें मौजूद मिनरल्स सेहत और इम्यूनिटी को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा, इसकी सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें किसी भी तरह का कैमिकल नहीं होता। यही वजह है कि विराट और अनुष्का इसे अपनी डाइट और फिटनेस रूटीन का हिस्सा बनाते हैं।

Evian Natural Spring Water की कीमत

यह पानी न सिर्फ खास है, बल्कि इसकी कीमत भी हैरान करने वाली है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एक लीटर Evian Natural Spring Water की कीमत करीब 4,000 रूपये के आसपास है। वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म Amazon पर भारत में 1-लीटर की 12 बोतलों का पैक 2,800 रूपये में मिल रहा है। इसके अलावा, इसके अलग से एक लीटर बोतल की कीमत लगभग 600 रूपये तक होती है।

विराट कोहली का डाइट प्लान

विराट कोहली 2018 से शाकाहारी डाइट अपनाए हुए हैं। उनकी डाइट में ज्यादातर हाई-प्रोटीन फूड शामिल होते हैं, जैसे पैन-ग्रिल्ड डिशेज़, उबली और स्टीम्ड सब्जियां, जो ऑलिव ऑयल से तैयार की जाती हैं।

विराट खाने-पीने के शौकीन हैं और उनका पसंदीदा पकवान छोले-भटूरे रहा है, जिसे वे पहले रोज खाया करते थे। हालांकि, अब वह अपनी सेहत का ध्यान रखते हुए बेहद संतुलित डाइट लेते हैं।

अनुष्का शर्मा और विराट की हेल्दी लाइफस्टाइल

अनुष्का शर्मा ने एक बार बताया था कि उनका पूरा परिवार शाम 5:30 बजे तक डिनर कर लेता है। यह उनकी हेल्दी लाइफस्टाइल का हिस्सा है। वहीं, विराट का मानना है कि फिटनेस के लिए डाइट हो, प्रोटीन, विटामिन्स या हाइड्रेशन का संतुलन सबसे जरूरी है।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है। नीतिश कुमार मिश्र अपने पेशेवर लेखन के जरिए पाठकों को न सिर्फ सटीक खबरें, बल्कि गहन विश्लेषण के माध्यम से खेलों को और करीब से समझने का मौका भी देते हैं।

Leave A Reply

Exit mobile version