Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस मौजूदा समय में विजय हजारे ट्रॉफी खेल रहे हैं। इसके अलावा वह इस घरेलु टूर्नामेंट में 15 साल बाद कोई मैच खेल रहे हैं। वहीं अब इस टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में उन्होंने शानदार शतक लगा दिया है। इसके चलते हुए अब उन्होंने सचिन तेंदुलकर के एक और बड़े रिकॉर्ड की ओर अपने कदम बढ़ा लिए हैं।
जबकि इस मैच में उन्होंने केवल 83 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया है।विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के इस मौजूदा सीजन में भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी घरेलू टीम दिल्ली की तरफ से खेल रहे हैं। जबकि इस बार ऋषभ पंत दिल्ली टीम की कप्तानी कर रहे हैं।

वहीं इस मौजूदा सीजन का पहला मैच दिल्ली की टीम ने आंध्रा प्रदेश के खिलाफ खेला है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आंध्रा प्रदेश की टीम ने 298 रनों का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद इन रनों के जवाब में विराट कोहली के शतक के दम पर दिल्ली की टीम ने आसानी से इस लक्ष्य को हसिल कर लिया था।
विराट कोहली ने खेली 131 रनों की पारी :-
𝐕𝐢𝐫𝐚𝐭 𝐊𝐨𝐡𝐥𝐢 𝐒𝐩𝐞𝐜𝐢𝐚𝐥 😎
1️⃣3️⃣1️⃣ runs
1️⃣0️⃣1️⃣ balls
1️⃣4️⃣ fours
3️⃣ sixesA terrific knock from Virat Kohli as he guided Delhi to a 4️⃣-wicket victory against Andhra 👏
He also completed 1️⃣6️⃣0️⃣0️⃣0️⃣ runs in Men’s List A cricket 🫡 @IDFCFIRSTBank | @imVkohli |… pic.twitter.com/kCfdl3yux1
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) December 24, 2025
भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने इस मैच में 101 गेंदों पर 131 रनों की शानदार पारी खेली थी। अपनी इस पारी में उन्होंने 14 चौके और 3 छक्के भी लगाए थे। जबकि लिस्ट ए क्रिकेट में यह उनका कुल 5वां शतक भी रहा है। इसी के साथ विराट कोहली अब सचिन तेंदुलकर के एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड के करीब पहुंच गए हैं। क्यूंकि अभी तक लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम पर ही दर्ज है।
सचिन के रिकॉर्ड के करीब पहुंचे विराट कोहली :-

भारतीय टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 60 शतक लगाए हैं। जबकि भारत के स्टार बल्लेबाज ने अभी तक कुल 58 शतक लगा चुके हैं। इस बीच अगर सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ना है तो विराट कोहली 3 शतक और लगाने पड़ेंगे। इस बीच अगर देखा जाए तो यह काम कोहली के लिए मुश्किल नहीं है। इस सूची में इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ग्राहम गूच तीसरे नंबर पर आते हैं। क्यूंकि उन्होंने भी लिस्ट ए क्रिकेट में कुल 44 शतक लगाए हैं।
लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी :-
1. सचिन तेंदुलकर – 60 शतक
2. विराट कोहली – 58 शतक
3. ग्राहम गूच – 44 शतक
4. ग्रीम हिक – 40 शतक
5. कुमार संगकारा – 39 शतक
6. रोहित शर्मा – 37 शतक
7. रिकी पोटिंग – 34 शतक
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







