Virat Kohli: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। क्यूंकि इस समय भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर से जुड़ी हुई एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर के मुताबिक 36 वर्षीय दिग्गज भारतीय खिलाड़ी ने भी अब ‘ब्रोंको टेस्ट’ पास कर लिया है।
यह एक फिटनेस टेस्ट है। इसको अभी हाल ही में बीसीसीआई ने इंडियन क्रिकेट में खिलाड़ियों के चयन के लिए अनिवार्य कर दिया है। इस बीच अब जो भी भारतीय खिलाड़ी इस खास परीक्षण में पास होगा, उसको ही भारतीय टीम में चुना जाएगा। वहीं अब विराट कोहली फिटनेस के इस मानक पर खरे उतरने में कामयाब रहे हैं।
विराट कोहली ने पास किया फिटनेस टेस्ट :-
इस बीच अब सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली से जुडी एक बड़ी खबर भी सामने आ रही है। इसके अलावा अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार बल्लेबाज ‘किंग कोहली’ ने बीते दिन फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। इसके चलते हुए अब वह आगामी ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

इसके अलावा भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली पिछले दिनों बेंगलुरु में स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे थे। इस बीच यहां पर ही इंडियन क्रिकेट टीम के कई प्रमुख खिलाड़ियों को फिटनेस टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल हैं।
‘ब्रोंको टेस्ट’ है काफी मुश्किल :-
अभी हाल ही में बीसीसीआई भारतीय क्रिकेट में जिस ‘ब्रोंको टेस्ट’ को लेकर आई है, यह फिटनेस टेस्ट काफी मुश्किल माना जाता है। इससे पहले यह फिटनेस टेस्ट रग्बी खेल में काफी मशहूर था। इसके अलावा अभी हाल ही में कुछ क्रिकेटिंग नेशन्स जैसे-साउथ अफ्रीका व न्यूजीलैंड ने भी इसको अपनाया है।

इसके अलावा अभी हाल ही में पूर्व साउथ अफ्रीकी दिग्गज एबी डिविलियर्स ने इस टेस्ट को लेकर बताया था कि यह फिटनेस टेस्ट इतना कठिन है कि इसको करने से फेफड़े तक जलने लगते हैं। वहीं इस टेस्ट में माध्यम से खिलाड़ी की शारीरिक व मानसिक कठोरता को मापा जाता है। क्यूंकि इससे यह पता चलता है कि वह हाई इंटेंसिटी गेम व दबाव जैसी परिस्थिति में चुस्त-दुरुस्त रह पाएगा या नहीं।
ऑस्ट्रेलिया दौरे का पूरा कार्यक्रम :-

भारतीय क्रिकेट टीम कुछ ही महीनों बाद व्हाइट बॉल सीरीज खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने वाली है। तब उस समय इन दोनों टीमों के बीच तीन वनडे व पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। इस बीच वनडे सीरीज की शुरुआत आगामी 19 अक्टूबर से होगी। इसका पहला मैच पर्थ में खेला जाएगा। जबकि दूसरा वनडे 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में खेला जाएगा। इसके बाद आगामी 25 अक्टूबर को तीसरे मैच में ये दोनों टीमें सिडनी में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

