Tuesday, June 23

Test cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने बीती 12 मई को टेस्ट क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले लिया था। इस बीच विराट कोहली भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में से भी एक रहे हैं। इसके अलावा पिछले कुछ समय से उनके प्रदर्शन में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। इस दिग्गज बल्लेबाज का स्वर्णिम दौर साल 2016 से लेकर 2019 के बीच रहा था। तब उन्होंने काफी सारे रन बनाए थे। चलिए इस बीच उन खास वर्षों पर भी एक नजर डाल लेते हैं जब कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में बल्ले से काफी धूम मचाई थी।

1. साल 2016 में बनाए थे 1,215 रन :-

विराट कोहली के बल्ले से साल 2016 की शुरुआत में एक भी दोहरा शतक नहीं आया था। लेकिन फिर इसके बाद उसी साल उन्होंने 3 बार 200 रन का आंकड़ा पार किया था।

Virat Kohli
Virat Kohli

तब उनके बल्ले से ये दोहरे शतक वेस्टइंडीज (बाहर), न्यूजीलैंड (घर) और इंग्लैंड (घर) के खिलाफ लगातार 3 सीरीज में आए थे। उस साल उन्होंने खेले अपने 12 टेस्ट में 75.93 की शानदार बल्लेबाजी औसत से कुल 1,215 रन बनाए थे। इस साल उन्होंने 4 शतक (संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा) और 2 अर्धशतक भी लगाए थे।

2. साल 2017 में बनाए थे 1,059 रन :-

इसके बाद विराट कोहली ने साल 2017 में एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम किया था। क्यूंकि वह लगातार 2 कैलेंडर वर्षों में 3 दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे। वहीं उस साल उन्होंने पहला दोहरा शतक बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ लगया था।

Virat Kohli
Virat Kohli/Getty Images

जबकि बाकि के दो दोहरे शतक उन्होंने श्रीलंका क्रिकेट टीम के खिलाफ लगातार मैचों में लगाए थे। इस साल में उन्होंने खेले 10 टेस्ट में 75.64 की शानदार बल्लेबाजी औसत से कुल 1,059 रन बनाए थे। इस वर्ष उन्होंने अपने बल्ले से 6 में से 5 अर्धशतक को शतक में बदला था।

3. साल 2018 में बनाए थे 1,322 रन :-

साल 2018 विराट कोहली के क्रिकेट करियर का सबसे अच्छा रहा था। इस वर्ष उन्होंने कुल 13 टेस्ट मैचों में खेलते हुए 55.08 की बेहतरीन बल्लेबाजी औसत से सबसे ज्यादा 1,322 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 5 अर्धशतक भी आए थे।

Virat Kohli
Virat Kohli/Getty Images

उस वर्ष उनका सर्वोच्च स्कोर 153 का रहा था। क्यूंकि इसी वर्ष भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। उस समय कोहली ने अकेले ही इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में 593 रन बनाए थे। तब इस सीरीज में उनकी बल्लेबाजी औसत 59.30 की रही थी।

साल 2019 में बनाए थे 612 रन :-

भारतीय दिग्गज विराट कोहली ने साल 2019 में अपना आखिरी दोहरा शतक लगाया था। तब उन्होंने दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ पुणे टेस्ट में नाबाद रहते हुए 254 रन बनाए थे। इसके अलावा यह उनका अभी तक सर्वोच्च स्कोर भी है।

Virat Kohli
Virat Kohli/Getty Images

वहीं उसी साल उनका दूसरा टेस्ट शतक भारत के पहले डे-नाइट टेस्ट में आया था। तब यह मैच बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेला गया था। साल 2019 में विराट कोहली ने कुल 8 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने 68 की बल्लेबाजी औसत से 612 रन बनाए (2 शतक, 2 अर्धशतक) थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version