Tuesday, March 10

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस समय घरेलू क्रिकेट में वापसी कर चुके हैं। वे लगभग 15 सालों के बाद विजय हजारे ट्रॉफी खेलने पहुंचे तो फैंस के बीच उनकी दीवानगी देखने को मिल रही थी। लेकिन बीसीसीआई ने उनके फैंस से विराट को देखने का मौका छीन लिया।

बीसीसीआई ने न इन मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग की और न ही ग्राउंड में दर्शकों को आने की इजाजत दी। हालांकि उसके बाद भी फैंस ने उन्हें लाइव देखने की तरकीब निकाल ली। कोहली सिर्फ दो मैच खेलने के लिए ही आए थे, लेकिन अब मीडिया खबरों की मानें तो वे अब एक और मुकाबला खेल सकते हैं।

दोनों मुकाबलों में विराट का प्रदर्शन रहा शानदार

Virat Kohli Will Play 1 More Match In Vijay Hazare Trophy
Virat Kohli Will Play 1 More Match In Vijay Hazare Trophy

बीसीसीआई ने टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों को यह निर्देश दिया था कि अगर वे फिट हैं, तो घरेलू क्रिकेट के टूर्नामेंट में कम से कम दो मैच जरूर खेलें। इसी के चलते विराट कोहली ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में दिल्ली की टीम के लिए दो मुकाबले खेले और दोनों ही मैचों में शानदार प्रदर्शन किया।

कोहली के बल्ले से खूब रन निकले और खास बात यह रही कि उनकी मौजूदगी में दिल्ली ने दोनों मैचों में जीत दर्ज की। अब चर्चा है कि विराट इस टूर्नामेंट में एक और मुकाबला खेल सकते हैं, हालांकि इस पर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

न्यूजीलैंड सीरीज से पहले एक और मैच खेल सकते हैं विराट

भारतीय टीम को 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। मौजूदा फॉर्म को देखते हुए विराट कोहली का चयन लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस सीरीज से पहले वह विजय हजारे ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से रेलवे के खिलाफ मैच खेल सकते हैं। यह मुकाबला 6 जनवरी को खेला जाएगा।

कोहली की किट अभी भी दिल्ली टीम के पास है मौजूद

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कोहली के खेलने की संभावना इसलिए भी जताई जा रही है क्योंकि उनकी जर्सी और किट अभी भी दिल्ली टीम के पास मौजूद है। हालांकि अंतिम फैसला बीसीसीआई को ही लेना है। वहीं दिल्ली की टीम भी चाहेगी कि कोहली एक और मैच खेलें, क्योंकि उनकी मौजूदगी से न सिर्फ टीम को मजबूती मिलती है, बल्कि दर्शकों की भी भारी भीड़ मैदान तक पहुंचती है।

दिल्ली की टीम को घरेलू क्रिकेट में लगातार हार का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन कोहली के आने से टीम को जीत मिली है और वह नॉकआउट राउंड के लिए क्वालीफाई करने की ओर अग्रसर हुई है।

विराट का प्रदर्शन रहा शानदार

विजय हजारे ट्रॉफी में विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आंध्र प्रदेश के खिलाफ उन्होंने 101 गेंदों में 131 रन बनाए, जिसमें 14 चौके और 3 छक्के शामिल थे। इस पारी की बदौलत दिल्ली ने चार विकेट से जीत हासिल की।

इसके बाद गुजरात के खिलाफ मुकाबले में भी कोहली ने अर्धशतक लगाया और 61 गेंदों में 77 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 13 चौके और एक छक्का जड़ा। शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड भी मिला। इससे पहले साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में भी उनका प्रदर्शन दमदार रहा था, जहां उन्होंने कुल 302 रन बनाए थे।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version