Tuesday, June 16
WI vs AUS: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में भी ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपना दबदबा बनाए रखा। इसके चलते हुए उन्होंने इस अंतिम टेस्ट मैच में भी 176 रनों से जीत दर्ज कर ली है। वहीं इन दोनों के बीच यह मैच जमैका में खेला जा रहा था। इस मैच में कंगारू टीम पूरी तरह से वेस्टइंडीज पर हावी रही। क्यूंकि इस मैच में 204 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम केवल 27 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इसके चलते हुए ऑस्ट्रेलिया को मैच में 176 रनों से जीत मिल गई।

वेस्टइंडीज टीम को मिली शर्मनाक हार :-

इस मौजूदा समय में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम सबसे खतरनाक टेस्ट टीमों में से एक है। क्यूंकि उनका सामना करने वाली वेस्टइंडीज की टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। वहीं इस तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 176 रनों से करारी हार मिली है। इसके चलते हुए उन्होंने टेस्ट सीरीज को 3-0 से गंवा दिया। इसके अलावा वेस्टइंडीज के नाम कई शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुए हैं।
WI vs AUS: तीसरे टेस्ट में सिर्फ 27 रन पर ऑलआउट हुई वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया ने 3-0 से जीती सीरीज
इस मैच की दूसरी पारी में वेस्टइंडीज के 7 बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए और आउट हो गए। इसके चलते हुए उनके नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ। इसके अलावा यह टेस्ट इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा डक का रिकॉर्ड भी है। वहीं इससे पहले यह रिकॉर्ड इंग्लैंड की टीम के नाम पर दर्ज था। क्यूंकि अभी हाल ही में भारत के खिलाफ खेले गए बर्मिंघम टेस्ट में उनके नाम यह रिकॉर्ड दर्ज हुआ था। क्यूंकि उस समय उनके 6 बल्लेबाज जीरो पर आउट हुए थे।

176 रन से जीती ऑस्ट्रेलिया :-

Mitchell Starc
Mitchell Starc
इस मैच की बात करें तो जमैका में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहली पारी में 225 रन बनाए थे। इसके बाद कैरेबियाई टीम 143 पर ही ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 121 रन बनाए थे, और वेस्टइंडीज के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा था। इसको बनाते हुए पूरी टीम सिर्फ 27 रन के स्कोर पर ही ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया ने 176 रनों से जीत हासिल की।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने बरपाया कहर :-

Mitchell Starc
Mitchell Starc
ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज की टीम को चारों खाने चित्त कर दिया। क्यूंकि पहली पारी में तो मेजबान टीम ने किसी तरह से 143 रन बना लिए थे। वहीं दूसरी पारी में  मिचेल स्टार्क और स्कॉट बोलैंड की घातक गेंदबाजी के सामने वेस्टइंडीज की टीम ने घुटने टेक दिए। तब स्टार्क ने 9 रन देकर 6 विकेट लिए। जबकि बोलैंड ने 2 रन देकर हैट्रिक ली।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version