West Indies and Bangladesh: आगामी 8 दिसंबर से वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम (West Indies and Bangladesh) के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत होने वाली है। इस वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की कप्तानी शाई होप करते हुए दिखाई देंगे। जबकि बांग्लादेश क्रिकेट टीम की कप्तानी मेहदी हसन मिराज करने वाले है।

इसके अलावा हम एक बात और आपको बता देना चाहते है कि बांग्लादेश की टीम ने वेस्टइंडीज (West Indies and Bangladesh) दौरे पर अपनी पिछली 2 वनडे सीरीज जीती है। तभी तो एक बार फिर मेहमान टीम इसको बरकरार रखना चाहेगी। आइए इस वनडे सीरीज से जुडी सभी अहम बातें हम आपको बताना चाहते है।
West Indies and Bangladesh वनडे सीरीज में है काफी कड़ा मुकाबला :-
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और बांग्लादेश क्रिकेट टीम के बीच सदा ही वनडे में कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है। इसके अलावा अभी तक वेस्टइंडीज और बांग्लादेश (West Indies and Bangladesh) की टीमें कुल 44 वनडे मैचों में एक – दूसरे के आमने-सामने आई है। इन मुकाबलों में खेलते हुए इन दोनों ही टीमों ने 21-21 मैच जीते हैं।

वहीं इसके अलावा इन दोनों टीमों (West Indies and Bangladesh) के बीच इस दौरान 2 मुकाबले बेनतीजा भी रहे है। इसके अलावा अभी तक ये दोनों टीमें कुल 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में आमने-सामने हुई हैं। इन खेली गई 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज में से 6 सीरीज बांग्लादेश ने जीती है। जबकि 5 वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम की जीत हुई है।
8 दिसंबर से शुरू होगी वनडे सीरीज :-
इन दोनों टीमों (West Indies and Bangladesh) के बीच इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 8 दिसंबर से खेला जाएगा। इसके बाद वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 दिसंबर को खेला जाएगा। जबकि इस वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 12 दिसंबर को खेला जाने वाला है।

इसके अलावा इस वनडे सीरीज के ये तीनों मुकाबले सेंट किट्स के वार्नर पार्क स्टेडियम में खेले जाएंगे। इसके अलावा सभी भारतीय दर्शक इस मैच को फैन कोड ऐप और उनकी वेबसाइट के जरिए लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ये तीनों वनडे मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होने वाले हैं।
ऐसी है बांग्लादेशी की टीम :-
इस बार नजमुल हुसैन शांतो चोट के चलते हुए (West Indies and Bangladesh) वनडे सीरीज के लिए नहीं चुने गए हैं। तभी तो अब उनकी गैरमौजूदगी में मेहदी हसन मिराज को कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा टीम के अनुभवी विकेटकीपर मुशफिकुर रहीम भी चोट के कारण सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं हैं।

बांग्लादेशी टीम :- मेहदी हसन मिराज (कप्तान), लिटन दास (विकेटकीपर), तंजीद हसन तमीम, सौम्य सरकार, परवेज हुसैन इमोन, मोहम्मद महमूदुल्लाह, जाकेर अली, अफीफ हुसैन ध्रुबो, रिशाद हुसैन, नसुम अहमद, तस्कीन अहमद, हसन महमूद, शोरफुल इस्लाम, तंजीम हसन साकिब और नाहिद राणा।
ऐसी है वेस्टइंडीज की टीम :-
इस बार विकेटकीपर बल्लेबाज आमिर जंगू को वेस्टइंडीज (West Indies and Bangladesh) की वनडे टीम में पहली बार शामिल किया गया है। वहीं इसके अलावा ऑलराउंडर जस्टिन ग्रीव्स की भी इस बार वनडे टीम में वापसी हुई है। क्यूंकि इस बार इन दोनों खिलाड़ियों ने घरेलू लिस्ट-A टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया था।

वेस्टइंडीज की टीम :- शाई होप (कप्तान), ब्रैंडन किंग (उप-कप्तान), कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, अमीर जंगू (विकेटकीपर), अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स और रोमारियो शेफर्ड।
Latest Cricket News in Hindi, Latest Football News in Hindi, Latest Tennis News in Hindi और सभी Latest Sports News in Hindi के लिए हमारी वेबसाइट Sports Digest Hindi पर विजिट करें। इसके अलावा, खेल से सम्बंधित सभी ताजा खबरों पाने के लिए हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।








