टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमों की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हैं। इस टूर्नामेंट से पहले सभी टीमों ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होने वाले इस मल्टीनेशन इवेंट की शुरुआत 7 फरवरी से होनी है।

टी20 वर्ल्ड कप की तैयारी के लिए वेस्टइंडीज की टीम अफगानिस्तान से टी20 सीरीज खेलेगी ताकि कंडीशन से रूबरू हो सकें। इस सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, तो चलिए जानते हैं किन खिलाड़ियों को इस टीम में जगह मिली है।

अफगानिस्तान के खिलाफ ब्रेंडन किंग को बनाया कप्तान

West Indies Announced Squad For Afghanistan T2oI Series
West Indies Announced Squad For Afghanistan T2oI Series

वेस्टइंडीज ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। अफगान टीम के खिलाफ सीरीज के लिए रेगुलर कप्तान शाई होप उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए उनकी जगह पर ब्रेंडन किंग को कप्तानी सौंपी गई है। शाई होप इस समय साउथ अफ्रीका में एसए 20 खेल रहे हैं और उसके खत्म होने के बाद ही वो दोबारा टीम के साथ जुड़ेंगे।

होप की अनुपस्थिति में ब्रेंडन किंग को कप्तानी का मौका दिया गया है। वो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं और वो कंसिस्टेंट परफॉर्मर भी हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।

शमार जोसफ की हुई महीनों बाद टीम में वापसी

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शमार जोसफ की भी टीम में काफी समय के बाद वापसी हो रही है। शमार ने आखिरी बार ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घर में खेली गई टेस्ट सीरीज में हिस्सा लिया था, लेकिन उसी टेस्ट सीरीज के दौरान वो चोटिल हो गए थे और टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि अब वो पूरी तरह से फिट हो गए हैं और स्क्वाड में वापसी कर रहे हैं।

शमार के आने से वेस्टइंडीज की टीम और मजबूत हो गई है, क्योंकि उनके पास बल्लेबाज तो हैं लेकिन कोई भी बहुत शानदार गेंदबाज नहीं है। वो काफी हाई पेस से गेंदबाजी करते हैं, जो अच्छे से अच्छे बल्लेबाज को परेशान कर सकती है और वो ऐसा पहले भी करके दिखा चुके हैं, जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में टूटे हुए पैर के साथ गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम को मैच जिताया था।

अफगानिस्तान के खिलाफ वेस्टइंडीज की टी20I टीम:

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक एथानेज, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जांगू, शमार जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोती, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमार स्प्रिंगर, शिमरोन हेटमायर।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version