Thursday, June 18

वेस्टइंडीज के वो स्टार खिलाडी जो अपने विस्फोटक शॉट्स और ताबड़तोड़ बैटिंग के लिए मशहूर हैं। आईपीएल से लेकर कैरेबियन प्रीमियर लीग और इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी नाम कमाया है। लेकिन मैदान के बाहर भी इन खिलाड़ियों की जिंदगी में ग्लैमर से भरपूर है। वेस्टइंडीज टीम के वो तीन खिलाड़ी जिनकी पत्नी अपनी खूबसूरत के लिए काफी चर्चित हैं।

क्रिकेट खिलाड़ी ही नहीं, उनकी पत्नियां भी बहुत मशहूर हैं। वे सोशल मीडिया जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम पर अपनी सुंदर तस्वीरें डालती हैं। उनकी सुंदरता और अंदाज़ लोगों को बहुत पसंद आते हैं। अब हम बात करेंगे तीन वेस्ट इंडीज क्रिकेटरों की पत्नियों की, जो बहुत खूबसूरत और स्टाइलिश हैं।

वो तीन वेस्टइंडीज खिलाड़ी जिनकी पत्नियों के आगे फेल है फिल्मी हसिनाए

1. आंद्रे रसेल की पत्नी जेसिम लोरा

वेस्टइंडीज के मशहूर ऑलराउंडर आंद्रे रसेल अपनी तेज़ बैटिंग और दमदार शॉट्स के लिए जाने जाते हैं। जब बात वेस्टइंडीज क्रिकेटरों की सबसे हॉट पत्नियों की होती है, तो सबसे पहले आंद्रे रसेल की पत्नी लोरा का नाम आता है।

west-indies-cricketers-who-have-glamorous-wife
andre-russells-wife-jessim-lora

लोरा एक मशहूर मॉडल हैं, और यह जोड़ी क्रिकेट की दुनिया की सबसे चर्चित जोड़ियों में से एक है। जब भी आंद्रे रसेल मैदान पर शानदार प्रदर्शन करते हैं, तो फैंस उनकी पत्नी को भी सोशल मीडिया पर खूब सर्च करते हैं। लोरा सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम पर बहुत सक्रिय रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख 62 हज़ार से ज़्यादा फॉलोअर हैं। वह वहां अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें साझा करती हैं। आंद्रे रसेल और लोरा ने 2014 में सगाई की थी और 2016 में शादी की थी।

2. कीरोन पोलार्ड की पत्नी जेन्ना अली

लंबे छक्कों के लिए मशहूर कीरोन पोलार्ड की पत्नी जेन्ना अली भी अपनी खूबसूरती और स्टाइल के कारण कई बार चर्चा में आ चुकी हैं। जेन्ना सोशल मीडिया पर काफ़ी सक्रिय रहती हैं, खासकर इंस्टाग्राम पर। वहां वह अक्सर पोलार्ड के साथ रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 36 हज़ार से ज़्यादा फॉलोअर हैं।

west-indies-cricketers-who-have-glamorous-wife
kieron-pollards-wife-jenna-ali

आईपीएल के दौरान भी कई बार जेन्ना को पोलार्ड को चीयर करते हुए देखा गया है। पोलार्ड और जेन्ना ने 2012 में शादी की थी, और दोनों ने एक-दूसरे को 2005 से डेट करना शुरू किया था। जेन्ना सिर्फ पोलार्ड की पत्नी ही नहीं हैं, बल्कि ख़ुद एक बिजनेसवुमन भी हैं। वह अपने होमटाउन में स्पोर्ट्स एसेसरीज़ का ब्रांड चलाती हैं, जिसका नाम है KJ Sports & Accessories।

3. क्रिस गेल की पत्नी नताशा

‘यूनिवर्स बॉस’ क्रिस गेल जितने फेमस अपनी मस्ती और हंसी-मज़ाक के लिए हैं, उतनी ही फेमस हैं उनकी पत्नी नताशा बेरिज़ भी, जो अपनी खूबसूरत और स्टाइलिश अदाओं के लिए जानी जाती हैं। नताशा इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहती हैं और वहां अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 35,600 से ज़्यादा फॉलोअर हैं।

west-indies-cricketers-who-have-glamorous-wife
chris-gayles-wife-natasha-berridge

जिस तरह गेल हमेशा हंसते-मुस्कुराते नज़र आते हैं, नताशा भी हमेशा खुशमिज़ाज लगती हैं। वह अपने घर में अक्सर पार्टियां रखती हैं, जिनमें उनके कई दोस्त शामिल होते हैं। क्रिस गेल और नताशा ने 2009 में शादी की थी। नताशा दिखने में किसी मॉडल से कम नहीं हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

मैं हिंदी कंटेंट राइटर, SEO एक्सपर्ट और डिजिटल मीडिया स्पेशलिस्ट हूं। मुझे फीचर राइटिंग और सोशल मीडिया कंटेंट प्रोडक्शन में काफी दिलचस्पी है। मैंने सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ हिमाचल प्रदेश से एम.ए. इन जर्नलिज्म एंड न्यू मीडिया की पढ़ाई की है। अपने करियर की शुरुआत सिद्धिविनायक टाइम्स में जूनियर हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में की और वर्तमान में ABC वर्ल्ड मीडिया में स्पोर्ट्स और गेमिंग कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Leave A Reply

Exit mobile version