Thursday, March 19

वेस्टइंडीज ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया हैं। हाल ही में ख़त्म हुई टी20 सीरीज में उन्हें 3-1 से हार का सामना करना पड़ा था। जिसके चलते अब वनडे में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए उन्होंने टीम में कुछ खिलाड़ियों को लम्बे समय के बाद वापसी का मौका दिया हैं और कुछ खिलाड़ी पहली बार खेलते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ किन खिलाड़ियों को मौका दिया गया हैं।

जोहान लेन और शमार स्प्रिंगर को मिली टीम में पहली बार जगह

Westindies Announced Squad For New Zealand ODI Series
Westindies Announced Squad For New Zealand ODI Series

न्यूज़ीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी हैं। इस सीरीज की शुरुआत 16 नवंबर से होगी। न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम की बात करें तो जॉन कैंपबेल की वापसी के अलावा जोहान लेन और शमार स्प्रिंगर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।

इसके अलावा कंधे की चोट के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज मैथ्यू फोर्ड, जो टी20 टीम का भी हिस्सा थे, उन्हें भी वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम में शामिल किया गया है। इन तीनों खिलाड़ियों को अकील हुसैन, गुडाकेश मोती और रेमन सिमंड्स की जगह शामिल किया गया है।

शमार जोसफ, अल्ज़ारी जोसफ चोट के चलते हुए बाहर

वेस्टइंडीज की टीम ने अपनी पिछली वनडे सीरीज बांग्लादेश दौरे पर खेली थी, जिसमें अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ और जेडियाह ब्लेड्स हिस्सा थे, जो चोट के कारण इस सीरीज में खेलते नजर नहीं आएंगे। इन खिलाड़ियों के बाहर होने से विंडीज टीम को बहुत बड़ा झटका लगा हैं। क्योंकि यह उनके कंसिस्टेंट परफॉर्मर्स में से थे जो अपने दम पर मैच जिताने की क्षमता रखते थे।

कैम्पबेल ने अपने शानदार फॉर्म के चलते की वनडे टीम में वापसी

जॉन कैंपबेल को वेस्टइंडीज की वनडे टीम में शामिल किया गया है, जिनका बांग्लादेश दौरे पर प्रदर्शन खराब रहा था। उनको ब्रैंडन किंग की जगह टीम में मौका दिया गया हैं। टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बाद कैंपबेल की ओडीआई टीम में वापसी हुई है।

जॉन कैम्पबेल ने भारत दौरे पर खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में शानदार शतकीय पारी खेली थी। इसके अलावा सुपर 50 कप टूर्नामेंट के पिछले सीजन में कैम्पबेल ने 7 पारियों में 278 रन बनाए थे, जिसमें वह जमैका टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी थे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज टीम

शाई होप (कप्तान), एलिक अथानेज, अहकीम ऑगस्टे, जॉन कैम्पबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, अमीर जंगू, जोहान लेन, खैरी पियरे, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड, शमार स्प्रिंगर।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version