IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए आगामी 15 नवंबर को सभी फ्रेंचाइजियों की रिटेंशन लिस्ट जारी होने वाली है। लेकिन अब ऐसे में क्रिकेट के गलियारों में रिटेंशन, रिलीज और ट्रेडिंग की ही चर्चा हो रही है। लेकिन अब इस बीच एक रिपोट्स के हवाले से यह खबर आ रही है कि ट्रेडिंग के जरिए मुंबई इंडियंस की टीम 2 स्पिनर्स को अपने खेमे में जोड़ना चाहती है।
इन 2 स्पिनर्स को जोड़ना चाहती है मुंबई इंडियंस :-

इस समय आईपीएल 2026 के रिटेंशन और ट्रेडिंग को लेकर लगातार अपडेट्स सामने आ रही हैं। इसके अलावा इसी बीच अब एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से मुंबई इंडियंस के खेमे से एक अहम जानकारी सामने आई है। इस बीच बताया जा रहा है कि मुंबई की टीम 2 स्पिनर्स को ट्रेडिंग के जरिए अपने साथ जोड़ना चाहती है।

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक MI की टीम अब कोलकाता नाइट राइडर्स से मयंक मार्कंडेय और सनराइजर्स हैदराबाद से अपने पुराने खिलाड़ी राहुल चाहर को ट्रेड करना चाहती है। लेकिन अभी इस डील को लेकर कोई जानकारी नहीं सामने आई है कि वह बदले में किस खिलाड़ी को दे रही है या फिर यह कैश डील रहेगी।
मुंबई इंडियंस करना चाहेगी आईपीएल में वापसी :-

मुंबई इंडियंस की टीम ने आईपीएल 2025 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो किया था। लेकिन उस समय यह टीम चौथे नंबर पर ही रही थी। इसके बाद उन्होंने पिछले सीजन से विदाई ली थी। लेकिन अब ऐसे में 5 ट्रॉफी जीत चुकी मुंबई की टीम आईपीएल 2026 में अपनी शानदार वापसी करने के इरादे से उतरना चाहेगी। वहीं अब यह देखने वाली बात भी होगी कि मुंबई कैसी टीम तैयार करती है और सीजन 2026 में कैसा प्रदर्शन करती है।
ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम :-
रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रॉबिन मिंज, कर्ण शर्मा, रयान रिकेल्टन, दीपक चाहर, अल्लाह गजनफर, विल जैक्स, अश्विनी कुमार, मिशेल सेंटनर, रीस टॉपले, श्रीजिथ कृष्णन, राज अंगद बावा, सत्यनारायण राजू, बेवान जैकब्स, अर्जुन तेंदुलकर, लिजाद विलियम्स और विग्रेश पुथुर
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







