Thursday, March 19

IPL 2026: आईपीएल 2025 की रिटेंशन लिस्ट जारी करने की आखिरी तारीफ 15 नवंबर है। लेकिन इससे पहले रिपोर्ट्स में कई खुलासे भी हो रहे हैं। वहीं इस बीच अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस रिलीज करने का प्लान बना रही है। इससे पहले पिछले सीजन आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में MI की टीम ने अर्जुन को उनके बेस प्राइस पर ही खरीदा था। लेकिन तब उनको एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था।

ट्रेड के जरिए होगी अर्जुन तेंदुलकर की अदला-बदली :-

इस बीच अब क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक अर्जुन तेंदुलकर और शार्दुल ठाकुर के ट्रेड को लेकर मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बातचीत चल रही है। एक रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों टीमें इन दोनों खिलाड़ियों की अदला-बदली कर सकती है। लेकिन यह पूरी तरह से कैश ट्रांसफर हो सकता है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

इस बीच अब आईपीएल ट्रेड नियम के अनुसार BCCI ही किसी भी ट्रांसफर की ऑफिसियल ऐलान कर सकता है। लेकिन शायद यही वजह है कि लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस की टीम इस बारे में अभी कुछ भी बोलने से बच रही है। इसके अलावा अब मुंबई क्रिकेट से जुड़े एक सूत्र ने क्रिकबज को बताया है कि LSG और MI के बीच शार्दुल और अर्जुन को लेकर ट्रेड होने की संभावना है। वहीं इस बात का ऐलान कुछ दिनों में हो सकता है।

आईपीएल 2025 में कैसा रहा था शार्दुल ठाकुर का प्रदर्शन :-

Shardul Thakur
Shardul Thakur

भारतीय खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे। इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स ने उनको रिप्लेसमेंट के तौर पर अपनी टीम में शामिल किया था। तब LSG की टीम ने शार्दुल को 2 करोड़ में अपने साथ जोड़ा था। इसके अलावा अगर IPL 2025 में शार्दुल ठाकुर के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 10 मैचों में 13 विकेट लिए थे। वह बल्लेबाजी भी ठीक ढंग से कर लेते हैं। लेकिन पिछले सीजन में वह बल्ले से कोई खास योगदान नहीं दे पाए थे।

अर्जुन तेंदुलकर का आईपीएल प्रदर्शन :-

Arjun Tendulkar
Arjun Tendulkar

इसके अलावा अर्जुन तेंदुलकर के प्रदर्शन की बात करें तो उनको आईपीएल 2025 में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। जबकि वह इस टीम से साल 2023 से ही जुड़े हुए हैं। लेकिन तब से लेकर वह कुछ खास नहीं कर पाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2023 के आईपीएल सीजन में कुल 4 मैच खेले थे। इसमें उन्होंने कुल 3 विकेट लिए थे। जबकि साल 2024 में उनको एक ही मैच खेलने का मौका मिला था। वहीं तब वह एक भी विकेट नहीं ले पाए थे।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version