ODI Cricket: वनडे क्रिकेट को हम सीमित ओवर के क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के मैच हमेशा उच्च स्तर की बल्लेबाजी और कड़ी प्रतिस्पर्धा के लिए जाने जाते हैं। क्यूंकि दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कई बार भारतीय गेंदबाजों पर अपना दबदबा बनाते हुए बड़े टीम स्कोर भी खड़े किए हैं। इस बीच चाहे घरेलू मैदान हो या भारत की सरजमीं, तब दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने काफी आक्रामक अंदाज में रन बरसाए हैं। आइए ऐसे में दक्षिण अफ्रीका द्वारा भारत के खिलाफ बनाए गए सबसे बड़े टीम स्कोर पर भी एक नजर डाल लेते हैं।
1. 438/4 : साल 2015 :-
साल 2015 में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ 4 विकेट के नुकसान पर 438 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। वहीं उस समय इन दोनों टीमों के बीच यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। तब उस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी।

इसके चलते हुए तब अपनी टीम के लिए क्विंटन डिकॉक (109), फाफ डु प्लेसिस (133) और एबी डिविलियर्स (119) ने शानदार शतकीय पारियां खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 36 ओवर में ही केवल 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद भारतीय टीम इस मैच को 214 रनों से हार गई थी।
2. 365/2 : साल 2010 :-
भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए साल 2010 में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपना दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर बनाया था। तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच अहमदाबाद में खेला गया था। उस मैच में भी दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट के नुकसान पर 365 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था।

तब इस मैच में डिविलियर्स ने केवल 59 गेंदों में 102 रन बना दिए थे। जबकि अन्य अफ्रीकी बल्लेबाज जैक्स कैलिस ने भी 94 गेंदों में 104 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम केवल 275 रनों पर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम ने उस मैच को 90 रन से जीत लिया था।
3. 362/6 : साल 2025 :-
दक्षिण अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने भारतीय टीम के खिलाफ अपना तीसरा सबसे बड़ा स्कोर साल 2025 में रायपुर के मैदान पर खेलते हुए बनाया था। इस मैच में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की थी। इसके बाद इस मैच में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 359 रनों का लक्ष्य मिला था।

इसके चलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने 49.2 ओवर में ही अपने 6 विकेट के नुकसान पर 362 रन का स्कोर बनाकर यह मैच जीत लिया था। वहीं इस मैच में अफ्रीकी बल्लेबाज एडेन मार्करम ने 98 गेंदों पर 110 रन बनाए। जबकि उनके अलावा अन्य बल्लेबाज मैथ्यू ब्रीट्जके ने 68 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने भी इसी मैच में 34 गेंदों में 54 रन की शानदार तूफानी पारी खेली थी।
4. 358/4 : साल 2013 :-
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2013 में खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने अपने 4 विकेट के नुकसान पर 358 रन का स्कोर खड़ा किया था। वहीं तब इन दोनों टीमों के बीच यह मैच जोहान्सबर्ग में खेला गया था। तब इस मैच में अफ्रीकी सलामी बल्लेबाज डिकॉक ने 121 गेंदों का सामना करते हुए 135 रन बनाए थे।

जबकि उनके अलावा अन्य अफ्रीकी बल्लेबाज डिविलियर्स ने भी केवल 47 गेंदों पर ही 77 रन की तेज पारी खेली थी। इसके बाद इन रनों के जवाब में भारतीय टीम 41 ओवर में केवल 217 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई थी। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका की टीम को इस मैच में 141 रनों से जीत मिली थी।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







