Wednesday, March 11

IND vs NZ: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का बल्ला पिछले कुछ समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में खामोश चल रहा है। क्यूंकि पिछले 4 टी20 मैचों में खेलते हुए उनके बल्ले से केवल 34 रन ही आए हैं। तभी तो इस बात से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस वक्त वह कितने खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। इसके चलते हुए ही तो अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले उनकी खराब फॉर्म ने टीम इंडिया की टेंशन बढ़ा दी है।

अपने खराब फॉर्म को लेकर सूर्या ने दिया बयान :-

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच इस समय 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी। वहीं इस सीरीज की शुरुआत आज बुधवार 21 जनवरी से होने वाली है। वहीं अब इस सीरीज के शुरू होने से एक दिन पहले सूर्यकुमार यादव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है।

suryakumar yadav
suryakumar yadav

इसमें उन्होंने कई सवालों के जवाब दिए थे। वहीं इस दौरान सूर्या ने अपने प्रदर्शन को लेकर भी प्रतिक्रियां दी थी। इस बीच उन्होंने बताया कि नेट्स में उनकी बैटिंग अच्छी रही है और वो जल्द ही मैचों में भी कमाल का प्रदर्शन करेंगे।

किसी भी पोजिशन पर बैटिंग करने के लिए तैयार हैं सूर्या :-

इसके अलावा सूर्यकुमार यादव ने कहा है कि वह टीम की जरूरत के मुताबिक नंबर-3 और 4 दोनों पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। इसके बाद उन्होंने कहा कि इन दोनों स्थानों पर उनको ख़जेलने का काफी अनुभव है। इस बीच अगर मेरा रिकॉर्ड देखा जाए तो नंबर-4 पर बल्लेबाजी करते हुए मैंने काफी शानदार प्रदर्शन किया है।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

लेकिन नंबर-3 पर भी मेरा प्रदर्शन ठीक ठाक रहा है। लेकिन सूर्यकुमार यादव लंबे समय से खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।इसके बाद भी उन्होंने यह साफ कहा है कि वो अपने खेलने के अंदाज को बिल्कुल भी नहीं बदलेंगे। लेकिन उन्होंने इस बात को भी माना है कि उनके बल्ले से अभी रन नहीं आ रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने जिस अंदाज में पिछले 3 और 4 मैचों में बल्लेबाजी की है वह उसी अंदाज में खेलना जारी रखेंगे।

Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav

इसके बाद उन्होंने कहा कि इस समय नेट्स में वो जमकर पसीना बहा रहे हैं। जिसका असर जल्द ही मैचों में देखने को मिलेगा। इसके बाद उन्होंने कहा कि इस सीरीज में अगर वो अच्छा नहीं करते हैं, तो वह दोबारा ड्रॉइंग बोर्ड पर जाकर अपनी बैटिंग का आकलन करेंगे।

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड :-

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन T20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version