Wednesday, June 17

What is Rest Day In Cricket?

श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच (SL vs NZ) दो मैचों की टेस्ट सीरीज गाले में खेली जाएगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 18 से 23 सितम्बर तक और दूसरा मुकाबला 26 से 30 सितम्बर तक खेला जाएगा। यह सीरीज आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र का हिस्सा है। इस सीरीज का पहला मुकाबला 6 दिनों का होगा, जिसमें एक दिन ‘रेस्ट डे’ भी होगा।

What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match
What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match

बता दें कि, श्रीलंका में अगले महीने राष्ट्रपति के लिए चुनाव होना है, जो 21 सितम्बर को निर्धारित है। इसीलिए, उस दिन ओ रेस्ट डे के तौर पर रखा गया है। यानि उस दिन श्रीलंकाई खिलाड़ी वोट डालने के लिए जाएंगे, जबकि कीवी खिलाड़ी आराम करेंगे। शुक्रवार को आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि यह निर्णय श्रीलंका के लोकतांत्रिक समाजवादी गणराज्य के राष्ट्रपति चुनाव के अनुरूप है।

What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match
What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match

पिछले दो दशकों में पहली बार ऐसा हो रहा है, जब श्रीलंका 6 दिनों टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है। इससे पहले साल 2001 में ऐसा हो चुका है, जब जिम्बाब्वे के खिलाफ कोलंबो में खेले गए टेस्ट मैच में ‘पोया दिवस’ के चलते ‘रेस्ट डे’ निर्धारित किया गया था। बता दें कि, पोया दिवस एक तमिल शब्द है, जिसका अर्थ ‘पूर्णिमा का दिन’ होता है।

क्रिकेट में रेस्ट डे क्या होता है? | What is Rest Day In Cricket?

What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match
What Is Rest Day In Cricket? SL vs NZ Series To Have Six-Day Test Match

क्रिकेट के खेल में टेस्ट क्रिकेट में रेस्ट डे की अवधारणा कोई नई बात नहीं हैं। श्रीलंका के अलावा, बांग्लादेश ने भी एक बार टेस्ट मैच के दौरान रेस्ट डे निर्धारित किया था, जिसके चलते वह टेस्ट मैच 6 दिनों का हुआ था। दरअसल, दिसंबर 2008 में संसदीय चुनाव के चलते यह रेस्ट डे दिया गया था।

श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड कार्यक्रम:

  • श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच 18 सितंबर से शुरू होगा।
  • दूसरा टेस्ट मैच इसी स्थान पर 26 से 30 सितंबर तक खेला जाएगा।
Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, कबड्डी, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर इनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version