Wednesday, March 11

टी20 टी20 वर्ल्ड कप 2026 की के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज की टीम अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेल रही हैं ताकि तैयारी अच्छे से की जा सकें। लेकिन पहले मैच में अफ़ग़ान टीम ने विंडीज को धुल चटाकर बता दिया कि उन्हें हल्के में लेने की भूल न की जाए।

अफ़ग़ानिस्तान ने पहला मैच 38 रनों से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच 19 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू हुई थी। अफ़ग़ानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा मैच 21 जनवरी को खेला जाना हैं। तो चलिए जानते हैं कि वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ पर देख सकते हैं।

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच दूसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where And How To Watch Afghanistan Vs Westindies T20 Match Live For Free
Where And How To Watch Afghanistan Vs Westindies T20 Match Live For Free

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच दूसरा मैच दुबई के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना हैं। इस मैच में टॉस शाम भारतीय समयानुसार 7:30 और मुकाबला 8:00 बजे शुरू होगा।

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच के मैच का फॉर्मेट?

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के बीच दूसरा मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी।

भारत में वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के मैच का लाइव प्रसारण भारत में किसी नहीं किया जायेगा। यह मुकाबला किसी भी टीवी चैनल पर लाइव प्रसारित नहीं किया जायेगा।

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

वेस्टइंडीज बनाम अफ़ग़ानिस्तान के दूसरे टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस FanCode ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

कब हैं टी20 सीरीज के मुकाबले?

19 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

21 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

22 जनवरी- दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम, दुबई

वेस्टइंडीज टी20 स्क्वाड

ब्रैंडन किंग (कप्तान), एलिक अथानाजे, कीसी कार्टी, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिम्रोन हेटमायर, अमीर जांगू, शमर जोसेफ, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, खारी पियरे, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडेन सील्स, रेमन सिमंड्स, शमर स्प्रिंगर।

अफ़ग़ानिस्तान टी20 स्क्वाड

राशिद खान (कप्तान), इब्राहिम जादरान (उपकप्तान), दरविश रसूली, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, शाहिदुल्लाह, अब्दुल्ला अहमदजई, फजलहक फारूकी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version