Wednesday, March 11

T20 World Cup 2026 में पाकिस्तान अनुभवी बल्लेबाजों और घातक गेंदबाजी के दम पर मजबूत चुनौती पेश करने उतरेगा।

आईसीसी पुरुष T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान ने अपनी 15-सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। उन्हें यह टूर्नामेंट श्रीलंका में खेलना है, इसीलिए चयनकर्ताओं ने इस बार संतुलन पर खास ध्यान दिया है। उन्होंने अनुभव और युवा खिलाड़ियों को मिलाकर ऐसी टीम चुनी है, जो उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में असरदार साबित हो सकती है।

यह टूर्नामेंट पाकिस्तान के लिए काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले कुछ सालों में टीम का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। ऐसे में T20 वर्ल्ड कप 2026 पाकिस्तान के लिए खुद को दोबारा एक मजबूत T20 टीम के रूप में स्थापित करने का बड़ा मौका होगा।

आगा सलमान की कप्तानी में बाबर आजम को भी मिला मौका

इस बार टीम की कमान नियमित कप्तान आगा सलमान को सौंपी गई है, जो पहली बार टी20 वर्ल्ड कप जैसे किसी बड़े आईसीसी इवेंट में कप्तानी करते नजर आएँगे। उन्हें शांत स्वभाव और बेहतर मैच समझ के लिए जाना जाता है। हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम ने एशिया कप फाइनल तक का सफर भी तय किया था।

आगा सलमान जरूरत पड़ने पर मिडिल ऑर्डर में जिम्मेदारी निभा सकते हैं और ऑफ स्पिन से टीम को अतिरिक्त विकल्प भी देते हैं। उनके साथ बाबर आजम, शादाब खान और शाहीन अफरीदी जैसे अनुभवी खिलाड़ी टीम के लीडरशिप ग्रुप को मजबूती देते हैं।

T20 World Cup 2026 के लिए पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए पाकिस्तान का पूरा स्क्वाड इस प्रकार है:

आगा सलमान (कप्तान), बाबर आजम, साहिबजादा फरहान, साइम अयूब, फखर जमान, शादाब खान, फहीम अशरफ, मोहम्मद नवाज, उस्मान खान, अबरार अहमद, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, उस्मान तारिक, सलमान मिर्जा, ख्वाजा नाफे।

इस टीम में तेज गेंदबाजी पाकिस्तान की सबसे बड़ी ताकत नजर आती है। शाहीन अफरीदी और नसीम शाह नई गेंद से विपक्षी बल्लेबाजों पर दबाव बना सकते हैं। वहीं, स्पिन विभाग में शादाब खान और अबरार अहमद मध्य ओवरों में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

पाकिस्तान का ग्रुप स्टेज शेड्यूल और वेन्यू

टी2ओ वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान को ग्रुप ए में रखा गया है। यह टीम अपने सभी मैच श्रीलंका के कोलम्बो में खेलेगी, जहाँ उनका सामना नीदरलैंड्स, यूएसए, भारत और नामीबिया से होगा। बता दें कि, भारत बनाम पाकिस्तान मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा, जिस पर दुनियाभर की नजरें रहेंगी। यही मैच उनके लिए इस ग्रुप में कठिन साबित होने वाला है।

कोलंबो के दोनों (सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब और आर प्रेमदासा स्टेडियम) मैदान स्विंग और स्पिन दोनों को मदद देते हैं। ऐसे में पाकिस्तान की फास्ट और स्पिन बॉलिंग यूनिट यहां खास असर डाल सकती है।

हालाँकि, इस टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की सफलता काफी हद तक उसके टॉप ऑर्डर और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी। अगर बल्लेबाज अच्छी शुरुआत दिलाने में सफल रहते हैं और गेंदबाज लय में रहते हैं, तो पाकिस्तान किसी भी टीम को कड़ी चुनौती दे सकता है।

T20 World Cup 2026 से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Neetish Kumar Mishra Sports Digest Hindi में Editor के रूप में कार्यरत हैं और खेल पत्रकारिता में गहरा अनुभव रखते हैं। क्रिकेट, टेनिस, फुटबॉल और अन्य खेलों की बारीकियों पर उनकी पकड़ बेहद मजबूत है।

Leave A Reply

Exit mobile version