टी20 वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद अब फिर से बाइलेटरल क्रिकेट शुरू होने वाली हैं। पाकिस्तान की टीम इस समय बांग्लादेश का दौरा कर रही हैं। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जाएगी।
बांग्लादेश ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में हुए टी20 वर्ल्ड कप का बॉयकॉट किया था लेकिन अब वो फिर से इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने जा रहे हैं।
2027 में साउथ अफ्रीका, नामीबिया और ज़िम्बाब्वे की मेजबानी में होने वाले वर्ल्ड कप की तैयारी के लिहाज से यह सीरीज काफी मायने रखती हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच मैच 11 मार्च को ढाका के शेरे बांग्ला स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे और मुकाबला 1:45 बजे शुरू होगा।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच का फॉर्मेट?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो सीरीज में बढ़त बना लेगी।
भारत में पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जायेगा।
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं
पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Fan Code ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
लाइव स्ट्रीमिंग- Fan Code
पाकिस्तान स्क्वाड
शाहीन शाह अफरीदी (कप्तान), अब्दुल समद, अबरार अहमद, फहीम अशरफ, फैसल अकरम, हारिस रऊफ, हुसैन तलत, माज सदाकत, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद वसीम जूनियर, मुहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), साद मसूद, साहिबजादा फरहान, सलमान अली आगा और शमील हुसैन।
बांग्लादेश स्क्वाड
मेहदी हसन मिराज (कप्तान), सौम्या सरकार, सैफ हसन, तनजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हृदोय, लिटन दास, अफीफ हुसैन, महिदुल इस्लाम भुइयां, रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, मुस्तफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नाहिद राणा।







