न्यूज़ीलैंड ने राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में जीत दर्ज करके वनडे क्रिकेट में 8 सालों के बाद कोई वनडे मैच जीतने में सफलता हासिल की है। इसी जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज़ भी बराबरी पर ला दी है। वनडे सीरीज़ का आख़िरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है।
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच सीरीज़ का तीसरा मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाना है। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी, वह सीरीज़ अपने नाम कर लेगी। तो चलिए जानते हैं कि आप इंदौर वनडे को कहाँ पर देख सकते हैं।
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा मैच कहाँ खेला जाएगा?

इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना हैं। यह मुकाबला दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा और टॉस 1:00 बजे होगा।
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के बीच के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरा मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मुकाबला जीतेगी वो सीरीज अपने नाम कर लेगी।
भारत में इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के तीसरे वनडे मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं, तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के तीसरे वनडे मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।
इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड तीसरा मैच फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड के तीसरे वनडे मैच का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
इंडिया का स्क्वाड:
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल।
न्यूज़ीलैंड का स्क्वाड:
माइकल ब्रैसवेल (कप्तान), आदित्य अशोक, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, डेवोन कॉनवे, जैक फाउल्क्स, मिच हे (विकेटकीपर), काइल जैमीसन, निक केली, जेडन लेनोक्स, डैरिल मिशेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, माइकल रे, विल यंग।







