टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है, जहाँ दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी है। इस दौरे में इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 वनडे और 5 टी20 मैच खेले जाएंगे।
इस दौरे में 3 शहरों को चुना गया है जहाँ यह मैच खेले जाएंगे। इस सीरीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे क्योंकि टीम इंडिया के दो स्टार खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली लंबे समय के बाद मैदान पर खेलते हुए दिखेंगे।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत वनडे सीरीज की मेजबानी कहाँ होगी?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया में होगी। 2020-21 के बाद यह पहला मौका है जब टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के दूर पर जाएगी और उनके खिलाफ व्हाइट बॉल की सीरीज खेलेगी।
पर्थ: पर्थ स्टेडियम
एडिलेड: एडिलेड ओवल
सिडनी: सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
Also Read: एशेज से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, कमिंस के पर्थ टेस्ट खेलने पर सस्पेंस बरक़रार
इन तीन ग्राउंड्स पर ही वनडे सीरीज के सभी मुकाबले खेले जाएंगे।
| मैच | तारीख | वेन्यू |
| 1st ODI | 19 Oct | ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ |
| 2nd ODI | 23 Oct |
एडिलेड ओवल, एडिलेड
|
| 3rd ODI | 25 Oct |
सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी |
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत वनडे सीरीज का प्रसारण कहाँ देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की व्हाइट बॉल सीरीज के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत वनडे सीरीज की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के व्हाइट बॉल सीरीज के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत वनडे सीरीज में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी ऑस्ट्रेलिया और इंडिया के बीच व्हाइट बॉल सीरीज का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।







