Sunday, February 15

Table Tennis: चीन ने एशियाई टेबल टेनिस में अपना दबदबा एक बार फिर से साबित करते हुए पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीत लिए हैं। इस टूर्नामेंट में खेलते हुए चीन की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर खिताब जीता है। जबकि चीन की ही महिला टीम ने फाइनल में जापान को 3-0 से मात देकर खिताब जीता है।

चीन ने जीता एशियाई टेबल टेनिस चैंपियनशिप का खिताब :-

टेबल टेनिस के खेल में चीन का काफी नाम है। इस खेल में उसके खिलाड़ियों को हराना कोई आसान काम नहीं है। तभी तो चीन ने एशियाई टेबल टेनिस में अपना दबदबा एक बार फिर से साबित करते हुए पुरुष और महिला वर्ग के खिताब जीत लिए हैं।

China Table Tennis Player
China Table Tennis Player

इसके चलते हुए चीन की पुरुष टेबल टेनिस टीम ने फाइनल में हांगकांग को 3-0 से हराकर खिताब जीता है। जबकि चीन की ही महिला टीम ने फाइनल में जापान को 3-0 से मात देकर खिताब जीता है। इस दौरान महिला वर्ग के पहले मुकाबले में दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी वांग मानयु ने 11वीं रैंकिंग वाली होनोका हाशिमोतो को 12-10, 11-3, 11-6, 11-3 से हरा दिया है।

China Table Tennis Player
China Table Tennis Player

इसके बाद अगले मैच में सुन यिंगशा ने मीवा हारिमोतो को 11-9, 11-5, 11-7 से मात दी थी। इसके बाद आखिरी मैच में चीन की कुआइ मान ने जापान की हिना हयाता को 8-11, 12-10, 11-6, 11-9 से कड़े मैच में हराया। इसके बाद पुरुष फाइनल में दुनिया के नंबर एक चीनी खिलाड़ी लिन शिडोंग ने वोंग चुन तिंग को 11-8, 11-4, 11-4 से हराकर अपने देश के लिए शानदार शुरुआत की थी।

China Table Tennis Player
China Table Tennis Player

इसके बाद दुनिया के दूसरे नंबर के चीनी खिलाड़ी वांग चुकिन ने भी हांगकांग के खिलाड़ी चान बाल्डविन को 12-10, 11-9, 5-11, 14-12 से हरा दिया था। इसके बाद अंतिम मैच में चीनी खिलाड़ी लियांग जिंगकुन ने यिउ कवान गो को 13-11, 11-6, 12-10 से हराकर अपने देश के लिए पुरुष वर्ग का खिताब भी जीत लिया।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version