Sunday, February 15

Badminton: भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्री रामराज ने बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया था। जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से मात दी है। इसके बाद दसवीं वरीयता प्राप्त रक्षिता ने पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हरा दिया है।

भारतीय शटलर का शानदार प्रदर्शन :-

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी शर्मा, उन्नति हुड्डा और रक्षिता श्री रामराज ने बीते बुधवार को बीडब्ल्यूएफ विश्व जूनियर चैंपियनशिप के प्री क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अपने मैच में शीर्ष वरीयता प्राप्त भारत की तन्वी ने इंडोनेशिया की ओई विनार्तो को 15-12, 15-7 से हराया है।

Tanvi Sharma
Tanvi Sharma

जबकि आठवीं वरीयता प्राप्त भारत की उन्नति ने अमेरिका की एलिस वैंग को 15-8, 15-5 से मात दी है। इसके बाद दसवीं वरीयता प्राप्त भारत की रक्षिता ने पहला गेम हारने के बाद मैच में शानदार वापसी करते हुए सिंगापुर की आलिया जकारिया को 11-15, 15-5, 15-8 से हराया है।

तन्वी का चीन की खिलाड़ी से होगा सामना :-

Tanvi Sharma
Tanvi Sharma

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी तन्वी क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने के लिए चीन की ली युआन सुन से अपना मैच खेलेंगी। जबकि ली ने तीसरे दौर में नौवीं वरीयता प्राप्त लियाओ जुई-ची को 15-12, 15-12 से हराया था। वहीं भारत की रक्षिता श्रीलंका की चौथी वरीयता प्राप्त रानीथमा लियानागे के खिलाफ अपना मैच खेलेंगी। क्यूंकि श्रीलंकाई खिलाड़ी ने मलेशिया की लेर क्यू इंग को 15-9, 15-12 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

ज्ञान दत्तू टीटी पर टिकी भारत की निगाहें :-

Unnati Hooda
Unnati Hooda

इसके अलावा लड़कों के एकल वर्ग में भारत की उम्मीदें केवल ज्ञान दत्तू टीटी पर टिकी हुई हैं। क्यूंकि उन्होंने नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में 15वीं वरीयता प्राप्त हमवतन सूर्याक्ष रावत को 11-15, 15-6, 15-11 से हरा दिया है। इसके अलावा भारत के रौनक को हालांकि चीन के ली जी हैंग को कड़ी टक्कर देने के बावजूद 11-15, 12-15 से हार का सामना करना पड़ा है।

मिश्रित युगल में भारत का हाल :-

Rakshita Sri Ramraj
Rakshita Sri Ramraj

इसके अलावा मिश्रित युगल मैच में भव्य छाबड़ा और विशाखा टोप्पो की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई है। वहीं इस 14वीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने आस्के रोमर और जैस्मीन विलिस की डेनमार्क की जोड़ी को 15-13, 15-11 से हराया है। इसके अलावा भारत ने इस टूर्नामेंट में अपनी 25 सदस्यीय टीम उतारी है। तभी तो इस बार लड़कियों के एकल वर्ग में खिलाड़ी प्रतियोगिता के इतिहास में अब तक जीते गए 11 व्यक्तिगत पदकों में इजाफा करने की प्रबल दावेदार भी मानी जा रही हैं।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version