Tuesday, March 10

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अब ख़त्म होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।

वर्ल्ड कप 2025 में दूसरा सेमीफाइनल डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान देश भारत के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला 30 अक्टूबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल क्रिकेट एकडेमी में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी।

दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करके फाइनल में कदम बढ़ाना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच को आप फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

Where and How to Watch India vs Australia Match Live for Free in India
Where and How to Watch India vs Australia Match Live for Free in India

दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला नवी मुंबई के डॉ. वाडीवाई पाटिल क्रिकेट एकडेमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि 2:30 बजे टॉस होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?

इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह नाकआउट स्टेज का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।

भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मैच का प्रसारण जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।

इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।

वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत की टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version