वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अब आधा समाप्त हो चुका है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2025 में भारत का अगला मैच डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। यह मुकाबला 12 अक्टूबर को वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी। दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करना चाहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच की पिच रिपोर्ट और आंकड़ों के बारे में।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

दरअसल, इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला वाइजैग के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि 2:30 बजे टॉस होगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह लीग स्टेज का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।
भारत में इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मैच का प्रसारण जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम ऑस्ट्रेलिया वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
वर्ल्ड कप 2025 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम
एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गार्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, फोएबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ, सोफी मोलिनक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन शुट्ट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम।
वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

