वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 अब ख़त्म होने वाला है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत और श्रीलंका में खेला जा रहा है। सबकॉन्टिनेंट में हो रहे इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। वे बढ़-चढ़कर अपनी टीम को सपोर्ट भी कर रहे हैं।
वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल मुकाबला मेजबान भारत और पहली बार खिताबी मुकाबले में जगह बनाने वाली साउथ अफ्रीका के बीच खेला जायेगा। यह मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल क्रिकेट एकडेमी में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे होगी।
दोनों टीमें इस मुकाबले में जीत दर्ज करके इतिहास रचना चाहेंगी। क्योंकि, दोनों टीमों ने आज तक वर्ल्ड कप को अपने नाम नहीं किया हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस मैच को आप फ्री में लाइव कैसे देख सकते हैं?
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

दरअसल, इंडिया और साउथ अफ्रीका वीमेंस के बीच वर्ल्ड कप 2025 का यह मुकाबला 2 नवंबर को नवी मुंबई के डॉ. वाडीवाई पाटिल क्रिकेट एकडेमी में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे से शुरू होगा। जबकि 2:30 बजे टॉस होगा।
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मैच का फॉर्मेट?
इंडिया और ऑस्ट्रेलिया वीमेंस का मैच वनडे फॉर्मेट में खेला जाएगा। यह नाकआउट स्टेज का अहम मुकाबला हैं जिसमें दोनों टीमें जीत दर्ज करना चाहेंगी।
भारत में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मैच का प्रसारण जायेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
इसके अलावा, आप हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका वीमेंस के मुकाबले का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।
वर्ल्ड कप 2025 के लिए साउथ अफ्रीका की टीम
लौरा वोल्वार्ड्ट (कप्तान), तज़मिन ब्रिट्स, सुने लुस, एनेरी डर्कसेन, मारिज़ैन कप्प, सिनालो जाफ्ता (डब्ल्यू), क्लो ट्रायॉन, नादिन डी क्लार्क, मसाबाता क्लास, अयाबोंगा खाका, नॉनकुलुलेको म्लाबा, एनेके बॉश, तुमी सेखुखुने, नोंडुमिसो शांगसे, काराबो मेसो।
वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारत की टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

