Sunday, March 15

टी20 वर्ल्ड कप ख़त्म होने के बाद अब फिर से बाइलेटरल क्रिकेट शुरू हो चुकी हैं। साउथ अफ्रीका की टीम इस समय न्यूज़ीलैंड का दौरा कर रही हैं। दोनों टीमों के बीच व्हाइट बॉल की सीरीज खेली जानी हैं।

न्यूज़ीलैंड ने ही सेमिफ़ाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर ख़िताब जीतने का सपना तोड़ा था। उससे पहले वो बिना कोई मैच हारे सेमिफाइनल में आयी थी।

दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप न्यूज़ीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच मैच को फ्री में लाइव कहाँ पर देख सकते हो?

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच कहाँ खेला जाएगा?

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच 15 मार्च को माउंट मॉंगनाइ के बे ओवल स्टेडियम में खेला जाना है। इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह 11:15 बजे और मुकाबला 11:45 बजे शुरू होगा।

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का फॉर्मेट?

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। जो भी टीम यह मैच जीतेगी वो सीरीज में बढ़त बना लेगी।

भारत में न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच का प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जायेगा।

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच लाइव स्ट्रीम कहां देख सकते हैं

न्यूज़ीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस Fan Code ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग- Fan Code

दक्षिण अफ्रीका

टोनी डी ज़ोरज़ी, जेसन स्मिथ, जॉर्डन हरमन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइज़न (विकेटकीपर), प्रेनेलन सुब्रायन, डियान फॉरेस्टर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ओटनील बार्टमैन, केशव महाराज (कप्तान), लुथो सिपामला, रुबिन हरमन, एंडिले सिमेलाने, नकोबानी मोकोएना।

न्यूज़ीलैंड टीम

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, टॉम लैथम, जेम्स नीशम, जोश क्लार्कसन, मिशेल सैंटनर (कप्तान), बेवन जैकब्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, लॉकी फर्ग्यूसन, ईश सोढ़ी, कोल मैककॉन्ची, डेन क्लीवर, निक केली, बेन सियर्स, कैटेन डी क्लार्क, जेडन लेनोक्स, जाकरी फाउल्क्स।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version