Sunday, March 15

T20 World Cup: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में खेलते हुए बल्लेबाज अक्सर गेंदबाजों पर हावी दिखाई देते हैं। क्यूंकि टी-20 विश्व कप जैसे अहम टूर्नामेंट में बल्लेबाजों की आक्रामक बल्लेबाजी कई बार गेंदबाजों के लिए भारी पड़ जाती है।

लेकिन इस बीच कई मौके ऐसे भी देखने को मिले हैं जब एक ही पारी में गेंदबाजों ने काफी रन लुटा दिए थे। तब उन दबाव भरे मुकाबलों में बड़े शॉट्स की बरसात के बीच गेंदबाजों की जमकर पिटाई हुई थी। आइए अब इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले गेंदबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. सौरभ नेत्रवलकर : 65 रन :-

इस सूची में पहले स्थान पर यूएसए क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज सौरभ नेत्रवलकर का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने टी-20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर में 65 रन दे डाले थे। तब उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 16.25 की रही थी।

Saurabh Netravalkar
Saurabh Netravalkar

उस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने उनके खिलाफ 7 चौके और 5 छक्के भी लगाए थे। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 161 रन बनाए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में यूएसए क्रिकेट टीम ने अपने 8 विकेट खोकर केवल 132 रन ही बनाए थे।

2. सनथ जयसूर्या और वरुण चक्रवर्ती : 64-64 रन :-

इस सूची में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर दो स्पिन गेंदबाज सनथ जयसूर्या और वरुण चक्रवर्ती का नाम आता है। क्यूंकि उन दोनों ही गेंदबाजों ने अपने-अपने मैच में खेलते हुए 64-64 रन खर्च कर डाले थे। इसके अलावा जयसूर्या ने साल 2007 के विश्व कप में पाकिस्तान खिलाफ खेलते हुए 64 रन दे डाले थे। तब उस मैच में उनकी इकॉनमी 16 की रही थी।

Varun Chakravarthy
Varun Chakravarthy

जबकि इसके चलते हुए श्रीलंका की टीम उस मैच को 33 रन से हार गई थी। इसके अलावा अब साल 2026 के टी 20 विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती ने इंग्लैंड टीम के खिलाफ मैच में 64 रन लुटा दिए थे। वहीं उस मैच में उनको केवल 1 ही विकेट मिला था। इसके अलावा उस मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने उनकी गेंद पर 7 चौके और 4 छक्के भी लगाए थे।

3. मशरफे मुर्तजा : 63 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर बांग्लादेश क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मशरफे मुर्तजा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2014 के टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान की टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 63 रन दे डाले थे। वहीं उस मैच में उनको एक भी विकेट नहीं मिला था। जबकि उस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की टीम ने 5 विकेट खोकर 190 रन बनाए थे।

Mashrafe Mortaza
Mashrafe Mortaza

वहीं उस मैच में अहमद शाहजाद ने 111 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा इन रनों के जवाब में बांग्लादेश की टीम 7 विकेट के नुकसान पर केवल 140 रन ही बना पाई थी। तब उस समय बांग्लादेश की टीम को 50 रन से हार का सामना करना पड़ा था।

4. रिचर्ड नगारवा : 62 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज रिचर्ड नगारवा का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने इसी साल के टी-20 विश्व कप में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए अपने 4 ओवर के स्पेल में 62 रन खर्च कर दिए थे। वहीं उस मैच में उनकी इकॉनमी रेट 15.50 की रही थी।

Richard Ngarava
Richard Ngarava

तब इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 4 विकेट खोकर 256 रन बना दिए थे। इसके बाद इन रनों के जवाब में जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट खोकर 184 रन बनाएथे। इसके बाद जिम्बाब्वे की टीम यह मैच 72 रन से हार गई थी।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version