वैभव सूर्यवंशी की फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है। दर्शक उनको खेलते हुए देखना चाहते है और थोड़े ही समय में उन्होंने अपने खेल से सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है। इसलिए उनको टीम इंडिया के लिए फास्ट ट्रैक भी किया जा रहा है।

इंडिया ए में उनको मौका दिया गया है। तो चलिए जानते हैं कि आप वैभव सूर्यवंशी को इंडिया ए सीरीज को फ्री में लाइव कहां पर देख सकते हैं?

11 जून को मैदान में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। उनकी लोकप्रियता अब बढ़ती ही जा रही है और उसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पहले इंडिया ए की सीरीज लाइव नहीं होनी थी लेकिन अब उसकी भी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी।

इंडिया ए की टीम ने श्रीलंका ने हो रही ट्राई सीरीज के पहले मकाबले में श्रीलंका ए को 8 रनों से हराया था। इंडिया ए का अगला मुकाबला अफगानिस्तान ए के साथ 11 जून को होना है।

पहले मैच में फ्लॉप हुए थे वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में फ्लॉप हो गए थे। मुश्किल पिच पर वह आते ही बड़ा शॉट खेलने की कोशिश कर रह थे जिसके चक्कर में वो चौके ही लगा पाए थे और फिर से बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में मिड ऑफ में कैच आउट हो गए थे। वैभव ने श्रीलंका ए के खिलाफ पहले मैच में 12 गेंदों में 14 रन बनाए थे। हालांकि इस मुकाबले में वह उसकी भरपाई करना चाहेंगे।

कहां देखें इंडिया ए के मुकाबले?

इंडिया ए बनाम अफगानिस्तान ए के मैच को आप सोनी लिव ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा।

ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल

9 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

11 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

13 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

15 जून 2026 – इंडिया A vs श्रीलंका A

17 जून 2026 – इंडिया A vs अफगानिस्तान A

19 जून 2026 – अफगानिस्तान A vs श्रीलंका A

21 जून 2026 – फाइनल

श्रीलंका ट्राई सीरीज के लिए इंडिया A स्क्वॉड

तिलक वर्मा (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़ (उपकप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, आयुष बदोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्राज निगम, यश ठाकुर, युवराज सिंह, अंशुल कंबोज, अर्शद खान और अनुकूल रॉय।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version