Wednesday, March 11

विजय हज़ारे ट्रॉफी घरेलू क्रिकेट का काफी प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। इस बार यह मल्टी-टीम इवेंट इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इसमें भारतीय टीम के कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी भी खेलते हुए नज़र आएंगे।

बीसीसीआई पिछले कई सालों से डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने पर ज़ोर डाल रही थी, लेकिन खिलाड़ी उसे सीरियसली नहीं ले रहे थे। लेकिन अब वो उनके फैसलों को मानते हुए नज़र आ रहे हैं और इस टूर्नामेंट में खेलते हुए दिखेंगे। तो चलिए जानते हैं दिग्गजों से सजे इस मल्टी-टीम इवेंट को आप कहाँ पर लाइव देख सकते हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी कब से कब तक खेली जाएगी?

Where And How To Watch Vijay Hazare Trophy Live For Free
Where And How To Watch Vijay Hazare Trophy Live For Free

विजय हज़ारे ट्रॉफी की शुरुआत 24 दिसंबर से होगी, जबकि इसका फाइनल मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच कहाँ खेले जाएंगे?

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच 5 ग्राउंड में खेले जाएंगे, जिसमें अहमदाबाद, अलूर, बैंगलोर का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, जयपुर और राजकोट शामिल हैं। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें खेलते हुए नज़र आएंगी।

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच का फॉर्मेट?

विजय हज़ारे ट्रॉफी वनडे फॉर्मेट में खेला जाता है। यह घरेलू क्रिकेट में लिस्ट-ए का प्रतिष्ठित टूर्नामेंट है। पिछली बार कर्नाटक ने इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। इस टूर्नामेंट के सभी मुकाबले सुबह 9 बजे शुरू हो जाएंगे।

भारत में विजय हज़ारे ट्रॉफी का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविज़न पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।

विजय हज़ारे ट्रॉफी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

विजय हज़ारे ट्रॉफी के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

विजय हज़ारे ट्रॉफी फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी विजय हज़ारे ट्रॉफी का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें फेसबुकइंस्टाग्राम और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version