Wednesday, March 11

Boxing Day Test: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच इस समय ऐतिहासिक एशेज सीरीज खेली जा रही है। इसके चलते हुए आज यानि 26 दिसंबर को 5 मैच की सीरीज का चौथा मुकाबला भी खेला जा रहा है। इसको बॉक्सिंग-डे टेस्ट कहा जाता है। इसका यह नाम और मुकाबला ऑस्ट्रेलिया की ऐतिहासिक परंपरा का हिस्सा है। क्यूंकि इसका क्रिसमस से खास कनेक्शन है। आइए आपको बॉक्सिंग-डे टेस्ट की पूरी कहानी के बारे में बताते हैं। इसके अलावा इसकी शुरुआत कब और कैसे हुई इस पर भी चर्चा करते हैं।

क्या होता है बॉक्सिंग-डे :-

25 दिसंबर को ईसाई धर्म में क्रिसमस मनाया जाता है। इस बीच समाज की परंपरा के अनुसार इस दिन सभी लोग अपने प्रियजनों को उपहार देते हैं। लेकिन उनके ये सभी दिए गए गिफ्ट अगले दिन यानि 26 दिसंबर को खोले जाते हैं।

Australia cricket team
Australia cricket team

इसके चलते हुए ही इसको बॉक्सिंग-डे कहा जाता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया में यह परंपरा है कि इस दिन टेस्ट मैच जरूर खेला जाएगा। चाहे वो किसी भी टीम के खिलाफ खेला जाए। इसके चलते हुए 26 दिसंबर के दिन खेले जाने हर टेस्ट मैच को बॉक्सिंग-डे टेस्ट कहा जाता है।

कब हुई थी इसकी शुरुआत :-

क्रिकेट के इतिहास में बॉक्सिंग-डे शब्द का पहली बार इस्तेमाल साल 1892 में किया गया था। वहीं उस समय ऑस्ट्रेलिया का घरेलू सत्र खेला जा रहा था और क्रिसमस के दिनों में भी मुकाबले खेले जा रहे थे। क्यूंकि उस समय ऑस्ट्रेलिया में लंबी छुट्टियां होती है।

Australia cricket team
Australia cricket team

जबकि इंटरनेशनल क्रिकेट में पहली बार बॉक्सिंग-डे टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच साल 1950 में खेला गया था। इसके अलावा 1974-75 की एशेज सीरीज के दौरान इसकी परंपरा शुरू की गई थी। उस समय यह एशेज सीरीज का खास मैच ऐतिहासिक मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाता है।

ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड बॉक्सिंग-डे टेस्ट का हाल :-

इसके अलावा आज यानि 26 दिसंबर 2026 को भी ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीम के बीच बॉक्सिंग-डे टेस्ट खेला जा रहा है। इस मैच में मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है। जबकि टॉस को हारकर ऑस्ट्रेलिया की टीम को पहले बल्लेबाजी करनी पद रही है। वहीं इस मैच की खबर लिखे जाने तक ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 42 ओवर तक अपने 7 विकेट के नुकसान पर 143 रन बना लिए हैं।

Australia cricket team
Australia cricket team

इस मैच में ट्रेविस हेड (12), जेक वेदरेल्ड (10), मार्नस लाबुशेन (6) और स्टीव स्मिथ (9) उस्मान ख्वाजा (29), अलेक्स केरी (20), कैमरून ग्रीन (17) रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं। जबकि इस समय माइकल नशेर 35 और मिचेल स्टार्क 1 रन बनाकर क्रीज पर खेल रहे हैं। वहीं इस मैच में इंग्लैंड की टीम ने ऑस्ट्रेलिया पर अपना दबदबा बना लिया है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version