वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का आगाज होने वाला हैं। 12 सालों के बाद एक बार फिर से इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा हैं। मल्टीनेशनल इवेंट का आगाज 30 सितम्बर को भारत और श्रीलंका के मुकाबले से होगा और खिताबी मुकाबला 2 नवंबर को खेला जायेगा।
वर्ल्ड कप 2025 इंडिया और श्रीलंका में खेला जायेगा। जिसमें 8 टीमें हिस्सा लेती हुई दिखाई देंगी। यह टूर्नामेंट राउंड रॉबिन फॉर्मेट में खेला जायेगा जिसके अनुसार सभी टीमें आपस में खेलेंगी और टॉप 4 टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। इस मल्टीनेशनल इवेंट में कुल 31 मुकाबले खेले जायेंगे।
फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को ग्राउंड में जाकर पास से देख सकते हैं जबकि बाकी लोग टीवी पर देख सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि विश्व के सबसे बड़े महाकुम्भ को आप कहाँ पर फ्री में देख सकते हैं।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की मेजबानी कहां होगी?

इस बार वीमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका कर रहे हैं। यह पहला मौका हैं जब दो देशों में टूर्नामेंट को होस्ट किया जा रहा हैं। इस बार के लिए 5 वेन्यू तय किए गए हैं।
विशाखापट्टनम (वाइजैग)- (डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम)
कोलोंबो- (आर.प्रेमदासा स्टेडियम)
नवी मुंबई- (डॉ. डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी)
इंदौर- (होल्कर क्रिकेट स्टेडियम)
गुवाहाटी- (बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम)
इन पांच वेन्यू पर राउंड रॉबिन से लेकर नॉकऑउट स्टेज के सभी मुकाबले खेले जायेंगे।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में कितनी टीमें हिस्सा ले रहीं हैं?
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। जो इस प्रकार से हैं।
इंडिया वीमेंस, ऑस्ट्रेलिया वीमेंस, इंग्लैंड वीमेंस, न्यूज़ीलैंड वीमेंस, साउथ अफ्रीका वीमेंस, श्रीलंका वीमेंस, बांग्लादेश वीमेंस, पाकिस्तान वीमेंस।
Also Read: ICC Women’s World Cup 2025 के लिए पाकिस्तान महिला टीम का शेड्यूल और स्क्वॉड
भारत में वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों का प्रसारण करेगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1, Star Sports 1 HD, Star Sports 2 और Star Sports 2 HD चैनलों पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
हिंदी कमेंट्री के लिए Star Sports 1 Hindi और Star Sports 1 Hindi HD पर स्विच कर सकते हैं। इसके अलावा, अन्य क्षेत्रीय भाषाओं के लिए Star Sports 1 Tamil, Star Sports 1 Telugu और Star Sports 1 Kannada जैसे चैनल देख सकते हैं।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 के सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर लाइव मैच देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए सब्सक्रिप्शन लेना जरूरी होगा।
वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 फ्री में कैसे देखें?
जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 का मजा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग ऑप्शन उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना होगा।
भारत में ऑल इंडिया रेडियो यानी AIR और इंग्लैंड में बीबीसी रेडियो वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 की लाइव कमेंट्री करेगा। इसके अलावा, वर्ल्ड लेवल पर रेडियो कमेंट्री भी ICC.tv ऐप पर उपलब्ध होगी।







