Saturday, March 21

वीमेंस वर्ल्ड कप को लेकर बज़ बनना शुरू हो गया है। वह भारत और श्रीलंका की मेजबानी में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट के लिए पूरी तैयारी में जुटी हुई हैं। 12 सालों के बाद इस टूर्नामेंट का आयोजन भारत में हो रहा है।

पाकिस्तान की टीम वर्ल्ड कप खेलने के लिए भारत नहीं आएगी, क्योंकि दोनों देशों के बीच रिश्ते अच्छे नहीं चल रहे हैं, जिसके चलते यह टूर्नामेंट पहली बार दो देशों में कराया जा रहा है। आईसीसी ने इस मल्टीनेशनल इवेंट के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया था। तो चलिए जानते हैं कि पाकिस्तान वीमेंस को अपने अभियान की शुरुआत कब और किसके खिलाफ करनी है।

बांग्लादेश के खिलाफ करेगी अभियान की शुरुआत

Pakistan Womens Schedule For World Cup 2025
Pakistan Womens Schedule For World Cup 2025

पाकिस्तान वीमेंस को वर्ल्ड कप 2025 में अपना पहला मुकाबला 2 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ श्रीलंका के कोलंबो में खेलना है। पाकिस्तान के सभी मैच श्रीलंका में ही खेले जाएंगे। वहां पर सिर्फ एक ही स्टेडियम को मैच होस्ट करने की ज़िम्मेदारी दी गई है। इसके बाद उनका अगला मुकाबला चिर-प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ है। यह मुकाबला 5 अक्टूबर को खेला जाएगा।

8 अक्टूबर को डिफेंडिंग चैंपियन से भिड़ेगी पाकिस्तान

पाकिस्तान को अगला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। यह मैच 8 अक्टूबर को कोलंबो में ही खेला जाएगा। इस मैच के बाद उन्हें एक हफ़्ते का ब्रेक मिलेगा और अगला मुकाबला इंग्लैंड वीमेंस के खिलाफ 15 अक्टूबर को खेलना है। यहीं नहीं, इसके बाद उनका सामना 18 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड से आर. प्रेमदासा में ही होना है।

Also Read: वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, करुण नायर हुए बाहर

श्रीलंका के खिलाफ खेलेगी आखिरी मुकाबला

पाकिस्तान वीमेंस को इसके बाद 21 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ना है। यह मुकाबला भी कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। यहीं नहीं, उनका आखिरी लीग गेम होस्ट नेशन श्रीलंका के खिलाफ है। यह मुकाबला 24 अक्टूबर को कोलंबो में खेला जाएगा।

वीमेंस वर्ल्ड कप 2025 में पाकिस्तान वीमेंस के मुकाबले?

2 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

5 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

18 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

21 अक्टूबर: दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

24 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – कोलंबो

वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम:

फातिमा सना (कप्तान), मुनीबा अली सिद्दीकी (उप-कप्तान), आलिया रियाज, डायना बेग, एमान फातिमा, नशरा सुंधू, नतालिया परवेज, ओमैमा सोहेल, रमीन शमीम, सदफ शमास, सादिया इकबाल, शावाल जुल्फिकार, सिदरा अमीन, सिद्रा नवाज, सैयदा अरूब शाह.

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version