Sunday, March 22

आईसीसी वीमेंस वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब सिर्फ चंद दिनों का समय रह गया है। ऐसे में सभी टीमें तैयारी करने में लगी हुई हैं। 12 सालों के बाद यह टूर्नामेंट सबकॉन्टिनेंट में खेला जा रहा है। भारत और श्रीलंका में मल्टीनेशनल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

वर्ल्ड कप से पहले वार्मअप मैच भी शुरू हो चुके हैं ताकि टीमों को परिस्थितियों के साथ तालमेल मिलाने का मौका मिल सके। इस टूर्नामेंट के लिए इंग्लैंड ने टीम का ऐलान भी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं कि उन्हें कब अपने अभियान की शुरुआत करनी है।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलना है पहला मुकाबला

England Women Team Schedule For World Cup 2025
England Women Team Schedule For World Cup 2025

इंग्लैंड को अपने वर्ल्ड कप के अभियान की शुरुआत साउथ अफ्रीका के साथ करनी है। यह मैच 3 अक्टूबर को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस मैच के बाद 7 अक्टूबर को उनकी भिड़ंत बांग्लादेश से गुवाहाटी में ही होनी है।

Also Read: ICC ने किया USA क्रिकेट बोर्ड को सस्पेंड, क्या होगा भविष्य?

इसके बाद वह आगे के सफर के लिए श्रीलंका रवाना होंगे, जहाँ उनका सामना मेज़बान टीम श्रीलंका से ही होगा। दोनों टीमें 11 अक्टूबर को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेलेंगी।

19 अक्टूबर को इंडिया से होगा सामना

इंग्लैंड की टीम उसके बाद अगले मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। उनका सामना इस बार भी कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में 15 अक्टूबर को होगा। इंग्लिश टीम उसके बाद फिर से भारत रवाना होगी, जहाँ उनका सामना होस्ट नेशन इंडिया के साथ होगा। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच मुकाबला 19 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा।

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ आखिरी मुकाबला खेलेगी इंग्लिश टीम

इसके बाद इंग्लिश टीम के सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। इस बार उनका मुकाबला अपने चिर प्रतिद्वंदी ऑस्ट्रेलिया से होना है। यह मैच भी 22 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाना है। वहीं, उन्हें अपना आखिरी मुकाबला 26 अक्टूबर को न्यूज़ीलैंड के साथ होना है, जो कि डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

कब हैं इंग्लैंड के मुकाबले?

3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका – गुवाहाटी

7 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश – गुवाहाटी

11 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो

15 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो

19 अक्टूबर: भारत बनाम इंग्लैंड – इंदौर

22 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड – इंदौर

26 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – विशाखापत्तनम

वीमेंस वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड की टीम

नैट सिवर -ब्रंट (कप्तान), एम आलोट, टैमी ब्यूमोंट, लॉरेन बेल, एलिस कैप्सी, चार्ली डीन, सोफिया डंकले, सोफी एक्लेस्टोन, लॉरेन फाइलर, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, हीथर नाइट, एम्मा लैम्ब, लिन्सी स्मिथ, डैनी व्याट-हॉज

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

आकाश अवस्थी स्पोर्ट्स डाइजेस्ट हिंदी में बतौर कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हैं और स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में दो वर्षों का अनुभव रखते हैं। इससे पहले वे इंडिया न्यूज़ और स्पोर्ट्सविकी जैसे प्रतिष्ठित प्लेटफॉर्म्स के साथ भी काम कर चुके हैं। क्रिकेट, कबड्डी और अन्य खेलों की बारीकियों को गहराई से समझना और उन्हें आसान व रोचक अंदाज में पाठकों तक पहुंचाना उनकी खासियत है। खेल जगत के साथ साथ पॉलिटिक्स की हर हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है।

Leave A Reply

Exit mobile version