Wednesday, June 17

International Cricket: ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच अभी हाल ही में 3 वनडे मैचों की सीरीज समाप्त हुई थी। इस सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से अपने नाम कर लिया था। वहीं अब भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के लिए उनका आखिरी ऑस्ट्रेलियाई दौरा बेहद यादगार रहा है। क्यूंकि एडिलेड में उनके बल्ले से 73 रन की पारी आई थी। इसके बाद सिडनी वनडे मैच में उन्होंने 121 रनों की पारी खेली थी।

इसके चलते हुए वह 3 मैच की शृंखला में 202 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी रहे थे। इसके बाद उनको प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। वहीं बतौर भारतीय ओपनर वह सबसे धाकड़ खिलाड़ियों में से एक भी रहे हैं। आइए जानते हैं कि उनके अलावा 4 और कौन से भारतीय सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. रोहित शर्मा :-

Rohit Sharma
Rohit Sharma

इस सूची में पहले पायदान पर अब दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का नाम आ गया है। लेकिन इससे पहले उन्होंने निचले क्रम में बल्लेबाजी की थी। इसके बाद साल 2013 में उन्होंने पहली बार ओपनिंग की और फिर मुड़कर नहीं देखा है। तब से लेकर अभी तक उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज कुल 15,787 रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 19,902 रन बनाए हैं। जबकि वह इस फॉर्मेट में भारत के लिए तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी हैं।

2. वीरेंद्र सहवाग :-

Virender Sehwag
Virender Sehwag

इस सूची में दूसरे पायदान पर मुल्तान के सुल्तान नाम से मशहूर और पूर्व विस्फोटक भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम आता है क्यूंकि उन्होंने भी बतौर ओपनर भारत के लिए दूसरे सबसे जयदा रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने भी अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत में निचले क्रम में ही बल्लेबाजी की थी। वहीं इस पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने भी अपने करियर में कुल 15, 758 रन बनाए थे। इसके अलावा रोहित शर्मा ने इस ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर ही सहवाग का यह रिकॉर्ड तोड़कर उनको दूसरे स्थान पर खिसका दिया था।

3. सचिन तेंदुलकर :-

Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का नाम आता है। इसके अलावा उन्होंने भी इस फॉर्मेट में ज्यादातर मैच नंबर-4 पर खेले थे। जबकि एक सलामी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने भी 15,335 रन बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 34,357 रन बनाए थे। वहीं साल 2013 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

4. सुनील गावस्कर :-

Sunil Gavaskar
image source via getty images

इस सूची में चौथे पायदान पर टीम इंडिया के पहले सुपरस्टार ओपनर सुनील गावस्कर का नाम आता है। इसके अलावा वह भारत की तरफ से 10 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी हैं। वहीं बतौर सलामी बल्लेबाज उनके बल्ले से कुल 12,258 रन आए हैं। जबकि साल 1987 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे क्रिकेट करियर में कुल 13,214 इंटरनेशनल रन बनाए थे।

5. शिखर धवन :-

Shikhar Dhawan
Shikhar Dhawan

इस सूची में पांचवें पायदान पर शिखर धवन का नाम आता है। उन्होंने बतौर ओपनर भारत के लिए पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने साल 2010 में उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। तब से लेकर उन्होंने ओपनिंग करते हुए 10,867 रन बनाए थे। जबकि साल 2024 में उन्होंने आधिकारिक रूप से इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version