Wednesday, February 11

घरेलू क्रिकेट के बड़े टूर्नामेंट में शुमार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का आगाज़ होने जा रहा है। इस बार यह टूर्नामेंट भारत के 6 शहरों के 14 ग्राउंड में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कई बड़े सितारे अपनी घरेलू टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए दिखेंगे। यही नहीं, दिसंबर में आईपीएल ऑक्शन होना है जिस पर भी खिलाड़ियों की नज़र होगी। तो चलिए जानते हैं कि आप सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबलों को लाइव कहाँ देख सकते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबलों का फॉर्मेट?

Where And How To Watch Syyed Mushtaq Ali Trophy Live For Free In India
Where And How To Watch Syyed Mushtaq Ali Trophy Live For Free In India

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी घरेलू क्रिकेट के महत्वपूर्ण टूर्नामेंट में से है। यह टूर्नामेंट टी20 फॉर्मेट में खेली जाती है। पिछली बार मुंबई ने श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खिताब जीता था। इस बार भी उनका लक्ष्य अपना टाइटल डिफेंड करने का होगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का फॉर्मेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में एलीट डिवीजन में टीमों को 4 ग्रुप में डिवाइड किया गया है, जिसमें 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। चारों ग्रुप्स में से टॉप दो टीमें क्वार्टरफाइनल में पहुंचेंगी। इसके बाद चार टीमें सेमीफाइनल में और फिर दो टीमें फाइनल में जगह बनाएंगी। वहीं, प्लेट डिवीजन में पॉइंट्स टेबल की शीर्ष दो टीमें सीधे फाइनल खेलेंगी।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के ग्रुप

एलीट ग्रुप A: आंध्र प्रदेश, असम, छत्तीसगढ़, केरल, मुंबई, ओडिशा, रेलवे, विदर्भ

एलीट ग्रुप B: बिहार, चंडीगढ़, गोवा, हैदराबाद, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश

एलीट ग्रुप C: बड़ौदा, बंगाल, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पुडुचेरी, सर्विसेज

एलीट ग्रुप D: दिल्ली, झारखंड, कर्नाटक, राजस्थान, सौराष्ट्र, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड

प्लेट ग्रुप: अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम

भारत में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का लाइव प्रसारण कहाँ देखें?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के कुछ मुकाबलों का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टेलीविजन पर किया जाएगा। इंग्लिश कमेंट्री के लिए आप Star Sports 1 पर लाइव प्रसारण देख सकते हैं। इसके अलावा अगर आप हिंदी कमेंट्री देखना चाहते हैं तो उसके लिए Star Sports 1 Hindi चैनल देख सकते हैं।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग कहाँ देखें?

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस Jio Hotstar ऐप या वेबसाइट पर देख सकते हैं। हालांकि, इसके लिए फैंस को सब्सक्रिप्शन लेना आवश्यक होगा।

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मैच फ्री में कैसे देखें?

जिन दर्शकों के पास सब्सक्रिप्शन नहीं है, वे भी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का मज़ा ले सकते हैं। Jio Hotstar पर शुरुआती 5 मिनट का फ्री व्यूइंग विकल्प उपलब्ध है। हालांकि, पूरा मैच देखने के लिए सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा।

क्रिकेट से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi पर विजिट करते रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.
Leave A Reply

Exit mobile version