Monday, February 2

Ashes series: एशेज की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जाती है। इसके अलावा यह विश्व भर में काफी लोकप्रिय सीरीज मानी जाती है। वहीं इस बार यह प्रतिष्ठित सीरीज आगामी 21 नवंबर से इन दोनों टीमों के बीच खेली जाएगी। इसके अलावा क्रिकेट के खेल के इतिहास में अभी तक कई रोचक सीरीज खेली गई हैं। तब इनमें खेलते हुए बल्लेबाजों ने काफी शानदार प्रदर्शन किए थे। आइए आज उन एशेज सीरीज के बारे में भी जान लेते हैं, जिसमें एक बल्लेबाज ने 800+ रन बनाने का कारनामा किया था।

1. डॉन ब्रैडमैन : 974 रन :-

इस सूची में पहले पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। क्यूंकि साल 1930 में खेली गई एशेज सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 2-1 से जीता था। वहीं उस समय यह सीरीज इंग्लैंड में खेली गई थी।

Don Bradman
Don Bradman

तब उस टेस्ट सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज डॉन ब्रैडमैन ने 7 पारियों में खेलते हुए 139.14 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ कुल 974 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 334 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी। वहीं उस दौरान उन्होंने कुल 4 शतक लगाए थे। इसके अलावा यह किसी भी द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड भी है।

2. वैली हैमंड : 905 रन :-

इस सूची में दूसरे पायदान इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी वैली हैमंड का नाम आता है। वहीं साल 1928-29 में खेली गई एशेज सीरीज को इंग्लैंड की टीम ने 4-1 से जीता था। तब इस पूरी सीरीज में इंग्लिश टीम के पूर्व बल्लेबाज वैली हैमंड की अहम भूमिका रही थी।

Wally Hammond
Wally Hammond

क्यूंकि उस समय उन्होंने 5 मैचों की 10 पारियों में खेलते हुए 113.12 की शानदार बल्लेबाजी औसत के साथ 905 रन बनाए थे। वहीं उस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक भी आए थे। जबकि उस पूरी सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 251 रन का रहा था। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर में 58.45 की औसत के साथ 7,249 रन बनाए थे।

3. मार्क टेलर : 839 रन :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार बल्लेबाज मार्क टेलर का नाम आता है। क्यूंकि साल 1989 में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने एशेज सीरीज को 4-0 से जीता था। तब उस पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलिया टीम की तरफ से मार्क टेलर का बल्ला खूब चला था।

Mark Taylor
image source via getty images

उस समय उन्होंने 6 मैचों की 11 पारियों में खेलते हुए 83.90 की बल्लेबाजी औसत के साथ 839 बनाए थे। उस दौरान उनके बल्ले से 219 रन की सर्वोच्च पारी भी आई थी। वहीं इस पूरी सीरीज में उन्होंने 2 शतक और 5 अर्धशतक भी लगाए थे। इसके अलावा उन्होंने अपने पूरे टेस्ट करियर 104 मैचों में खेलते हुए 43.49 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7,525 रन बनाए थे।

4. डॉन ब्रैडमैन : 810 रन :-

इस सूची में चौथे पायदान पर कंगारू टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी डॉन ब्रैडमैन का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1936-37 में एक बार फिर से एशेज सीरीज में 800 से अधिक रन बनाए थे। उस समय उन्होंने 9 पारियों में खेलते हुए 90.00 की बल्लेबाजी औसत के साथ 810 रन बनाए थे।

Don Bradman
image source vis getty images

जबकि उस संस्करण में उनके बल्ले से 3 शतक और 1 अर्धशतक भी आया था। तब उस एशेज सीरीज को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने 3-2 से जीतकर अपने नाम किया था। उस समय सबसे दिलचस्प बात यह रही थी कि ऑस्ट्रेलिया की टीम अपने शुरुआती 2 मैच हारी थी। फिर इसके बाद उन्होंने बाद के 3 मैचों को जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version