Monday, February 16

Test cricket history: क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट को टेस्ट क्रिकेट के नाम से जाना जाता है। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम को हमेशा से दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है। लेकिन इस दौरान कई दिग्गज बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने भारतीय गेंदबाजों के सामने डटकर काफी शदर प्रदर्शन किया था। उस समय इन सभी दिग्गज बल्लेबाजों ने अपने धैर्य और तकनीक के दम पर भारतीय गेंदबाजी आक्रमण को चुनौती दी और रनों का अंबार लगाया था। इस बीच आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

1. जो रूट :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट का नाम आता है। इसके अलावा साल 2012 में उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ कुल 35 टेस्ट मैच खेले हैं।

Joe Root
Joe Root

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 64 पारियों में 59.35 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 3,383 रन बनाए हैं। वहीं इस बीच वह 7 बार नाबाद भी लौटे हैं। इस दौरान उनके बल्ले से हमें 13 शतक और 12 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि इस बीच उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 218 रन का रहा है।

2. रिकी पोंटिग :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज और कप्तान रिकी पोंटिग का नाम आता है। वहीं साल 1996 में उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। जबकि इस फॉर्मेट में वह आखिरी बार इस टीम के खिलाफ साल 2012 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Ricky Ponting
image source via getty images

भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने कुल 29 टेस्ट मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 51 पारियों में 54.36 की बल्लेबाजी औसत से 2,555 रन बनाए थे। वहीं इस दौरान उनके बल्ले से हमें 8 शतक और 12 अर्धशतक भी देखने को मिले थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 257 रन का रहा था।

3. एलिस्टेयर कुक :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक का नाम आता है। वहीं इस पूर्व इंग्लिश बल्लेबाज को भी टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजी करना काफी पसंद था। भारतीय टीम के खिलाफ उन्होंने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2006 में खेला था। जबकि इस टीम के खिलाफ आखिरी बार वह साल 2018 में खेलते हुए दिखाई दिए थे।

Alastair Cook
Alastair Cook

टीम इंडिया के खिलाफ उन्होंने कुल 30 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 54 पारियों में 47.66 की बल्लेबाजी औसत से 2,431 रन बनाए थे। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 7 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले थे। जबकि इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 294 रन का रहा था।

4. स्टीव स्मिथ :-

इस सूची में चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ का नाम आता है। इसके अलावा साल 2013 में उन्होंने टीम इंडिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने भारत के खिलाफ कुल 24 टेस्ट मैच खेले हैं।

Steve Smith
Steve Smith

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 46 पारियों में 58.90 की शानदार बल्लेबाजी औसत से 2,356 रन बनाए हैं। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 11 शतक और 5 अर्धशतक भी देखने को मिले हैं। जबकि भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए उनका सर्वोच्च स्कोर 192 रन का रहा है।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version