T20 International: क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को हम सभी टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। इसके अलावा इस छोटे फॉर्मेट में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के बल्लेबाज हमेशा से अपनी आक्रामक शैली और शानदार प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। क्यूंकि इन पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने कई बार मुश्किल परिस्थितियों में अपनी टीम को संभाला है और शानदार पारियों से जीत की नींव राखी है। वहीं अभी तक पाकिस्तान क्रिकेट इतिहास में ऐसे कई खिलाड़ी हुए हैं जिन्होंने टी-20 प्रारूप में लगातार रन बनाकर अपनी बादशाहत भी साबित की है। आइए इस छोटे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तानी बल्लेबाजों के बारे में भी जान लेते हैं।
1. बाबर आजम :-
इस सूची में पहले पायदान पर अब पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज और पूर्व कप्तान बाबर आजम का नाम आ गया है। साल 2016 में उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। तब से लेकर अभी तक उन्होंने इस फॉर्मेट में कुल 130 मैच खेले हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 123 पारियों में 39.57 की बल्लेबाजी औसत से 4,234 रन बनाए हैं।

वहीं इस बीच उनकी स्ट्राइक रेट 128.77 की रही है। जबकि इस फॉर्मेट में उनके बल्ले से 3 शतक और 36 अर्धशतक भी आए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 122 रन का रहा है। इसके अलावा इस समय वह टी 20 इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
2. मोहम्मद रिजवान :-
इस सूची में दूसरे स्थान पर पाकिस्तान टीम के अन्य स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान का नाम आता है। उन्होंने भी साल 2015 में अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इसके अलावा वह अभी तक अपने देश के लिए कुल 106 मैच खेल चुके हैं। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 93 पारियों में 47.41 की बल्लेबाजी औसत से 3,414 रन बनाए हैं।

वहीं इस दौरान खेलते हुए उनकी स्ट्राइक रेट 125.37 की रही है। इस बीच उनके बल्ले से 1 शतक और 30 अर्धशतक भी आए हैं। जबकि इस फॉर्मेट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद रहते हुए 104 रन का रहा है। वहीं इस दौरान वह 21 बार नाबाद भी रहे हैं।
3. मोहम्मद हफीज :-
इस सूची में तीसरे स्थान पर पाकिस्तान क्रिक्रेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का नाम आता है। जबकि साल 2006 में उन्होंने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। इसके अलावा साल 2021 में वह इस फॉर्मेट में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे। इस फॉर्मेट में उन्होंने कुल 119 मैच खेलते थे।

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 108 पारियों में 26.46 की औसत से 2,514 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 122.03 की रही थी। इस बीच उनके बल्ले से 14 अर्धशतक भी आए थे। इस फॉर्मेट में उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 99 रन का रहा था।
4. शोएब मलिक :-most runs for Pakistan in T20 Internationals.
इस सूची में चौथे स्थान पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के एक और पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक का नाम आता है। साल 2006 में इस पूर्व दिग्गजबल्लेबाज ने भी अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। जबकि साल 2021 में वह भी इस फॉर्मेट में आखिरी बार खेलते हुए दिखाई दिए थे।

वहीं इस फोरमत में उन्होंने कुल 123 मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 110 पारियों में 31.46 की बल्लेबाजी औसत से 2,423 रन बनाए थे। जबकि इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 125.67 की रही थी। इस दौरान खेलते हुए उनके बल्ले से 9 अर्धशतक भी आए थे। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 75 रन का रहा था।
स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम, और ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।







