T20 International: क्रिकेट के सबसे फॉर्मेट को हम सब टी-20 क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं इस फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ खेलते हुए रन बनाना हमेशा चुनौतीपूर्ण माना जाता है। लेकिन इस बीच कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने एक सीरीज में ही ज्यादा रन बनाकर सभी को हैरान कर दिया है। तब इन विपक्षी खिलाड़ियों ने भारतीय गेंदबाजी आक्रमण पर पूरा दबदबा बनाया और लगातार अहम पारियां खेलकर अपनी टीम की जीत में अहम योगदान भी दिया था। आइए टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों पर भी एक नजर डाल लेते हैं।

1. निकोलस पूरन : 184 रन :-

इस सूची में पहले स्थान पर वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज निकोलस पूरन का नाम आता है। लेकिन इस समय वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहीं साल 2021 में कैरेबियाई टीम 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर आई थी।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

तब उस पूरी सीरीज में पूरन ने सभी मैच खेले थे। इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 3 पारियों में 61.33 की शानदार बल्लेबाजी औसत और 140.45 की स्ट्राइक रेट के साथ 184 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी आए थे। वहीं तब उनका सर्वोच्च स्कोर 62 रन का रहा था।

2. कॉलिन मुनरो : 178 रन :-

इस सूची में दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो का नाम आता है। क्यूंकि साल 2019 में भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए न्यूजीलैंड दौरे पर गई थी। तब उस सीरीज में मुनरो ने सभी 5 मुकाबले खेले थे।

Colin Munro
Colin Munro

इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 35.60 की बल्लेबाजी औसत से 178 रन बनाए थे। वहीं तब उस पूरी सीरीज में उनकी स्ट्राइक रेट 130.88 की रही थी। इस टी 20 सीरीज में उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले थे। जबकि उस सीरीज में उनका सर्वोच्च स्कोर 64 रन का रहा था।

3. निकोलस पूरन : 176 रन :-

इस सूची में तीसरे स्थान पर भी पूर्व विस्फोटक कैरेबियाई बल्लेबाज निकोलस पूरन का ही नाम आता है। क्यूंकि साल 2023 में भारत और वेस्टइंडीज की टीम के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में उन्होंने सभी मैच खेले थे।

Nicholas Pooran
Nicholas Pooran

तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 35.20 की बल्लेबाजी औसत और 141.93 की स्ट्राइक रेट के साथ 176 रन बनाए थे। वहीं उस सीरीज में उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। तब उस सीरीज में उनके बल्ले से 11 चौके और 11 छक्के भी निकले थे। वहीं उस सीरीज में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 67 रन का रहा था।

4. ब्रैंडन किंग : 173 रन :-

इस सूची में चौथे स्थान पर वेस्टइंडीज के बल्लेबाज ब्रैंडन किंग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने भी साल 2023 की सीरीज में कुल 5 मैच खेले थे। तब इन मैचों में खेलते हुए उन्होंने इनकी 5 पारियों में 173 रन बनाए थे। इस दौरान वह 1 बार नाबाद भी रहे थे। वहीं उस सीरीज में उनकी बल्लेबाजी औसत 43.25 की रही थी।

Brandon King
Brandon King

जबकि उस सीरीज में उन्होंने 130.07 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। तब उनके बल्ले से 1 अर्धशतक भी आया था। जबकि इस पूरी सीरीज में उन्होंने 14 चौके और 10 छक्के भी लगाए थे। तब उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद रहते हुए 85 रन का रहा था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version