Monday, February 2

Ashes Series: क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट को हम टेस्ट क्रिकेट के नाम से जानते हैं। वहीं एशेज सीरीज भी इसी फॉर्मेट में खेली जाती है। इसके अलावा इस फॉर्मेट में जब कोई गेंदबाज किसी एक पारी में 5 या उससे अधिक विकेट लेता है तो यह उसकी बड़ी उपलब्धि के तौर पर देखा जाता है। लेकिन इस बीच कुछ खिलाड़ी किसी एक मैच की दोनों पारियों को मिलाकर 10 या उससे अधिक विकेट लेने में भी सफल हुए हैं। वहीं इसी क्रम में कुछ गेंदबाज ऐसे भी हुए हैं जिन्होंने एक ही एशेज सीरीज के दौरान 2-2 मैचों में 10+ विकेट लिए हैं। आइए उनके बारे में भी जान लेते हैं।

1. जिम लेकर :-

इस सूची में पहले पायदान पर इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज जिम लेकर का नाम आता है। उन्होंने जुलाई 1956 में ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड के बीच मैनचेस्टर टेस्ट में खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया था। क्यूंकि इस मैच में उन्होंने कंगारू टीम की पहली पारी में 9 विकेट और दूसरी पारी में सभी 10 विकेट लेकर कीर्तिमान स्थापित किया था।

Jim Laker
Jim Laker

इसके चलते हुए उन्होंने इस टेस्ट मैच में कुल 19 विकेट लेते हुए अपनी टीम को पारी से जीत दिलाई थी। इसके अलावा उन्होंने उसी सीरीज के तीसरे हेडिंग्ले टेस्ट की पहली पारी में भी 5 और दूसरी पारी में 6 विकेट लिए थे।

2. रॉडनी हॉग :-

इस सूची में दूसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया टीम के पूर्व तेज गेंदबाज रॉडनी हॉग का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 1978-79 एशेज सीरीज में सर्वाधिक 41 विकेट लेकर इतिहास रचा था। जबकि इस सीरीज में उन्होंने 2 मैचों में 10+ विकेट भी लिए थे।

Rodney Hogg
Rodney Hogg

इसके अलावा उन्होंने वाका टेस्ट की दोनों पारियों में 5 विकेट हॉल (5/65 और 5/57) लिए थे। लेकिन इसके बाद भी उनकी टीम इस मैच को जीत नहीं पाई थी। इसके बाद फिर उन्होंने अगले मैच मेलबर्न टेस्ट की दोनों पारियों में भी 5 विकेट हॉल (5/30 और 5/36) लिए थे। वहीं तब उनकी टीम को उस मैच में जीत मिली थी।

3. शेन वॉर्न :-

इस सूची में तीसरे पायदान पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व महान स्पिनर शेन वॉर्न का नाम आता है। क्यूंकि उन्होंने साल 2005 में एशेज सीरीज के 2 मैचों में 10+ विकेट लिए थे। तब उस पूर्व लेग स्पिनर ने बर्मिंघम टेस्ट में कुल 10 विकेट लिए थे। जबकि उन्होंने अगले ओवल टेस्ट में कुल 12 विकेट लिए थे।

Shane Warne
Shane Warne

वहीं उस पूरी एशेज सीरीज में उन्होंने तब कुल 40 विकेट लिए थे। इसके अलावा उस पूरी सीरीज में उनकी शानदार गेंदबाजी के बावजूद ऑस्ट्रेलिया की टीम इस सीरीज को नहीं जीत पाई थी। वहीं तब इंग्लैंड की टीम ने उस सीरीज को 2-1 से जीता था।

स्पोर्ट्स से जुड़ी ताजा खबरों के लिए Sports Digest Hindi के साथ जुड़े रहें और हमें यूट्यूबफेसबुकइंस्टाग्रामऔर ट्विटर (X) पर भी फॉलो करें।

Share.

Sports Content Writer लाखन सैनी (Lakhan Saini) एक स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं, जो खेलों की दुनिया की बारीकियों को समझने और उसे सरल, सटीक और प्रभावशाली अंदाज में लिखने के लिए जाने जाते हैं। वे क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और अन्य खेलों की ख़बरें लिखने में महारत रखते हैं। उनकी लेखनी का उद्देश्य पाठकों को ताजा और सटीक जानकारियों के साथ अपडेट रखना है।

Leave A Reply

Exit mobile version